Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बड़ी खबर, संख्या के लिए होगा सर्वे; कैबिनेट की मिली मंजूरी

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 09:17 AM (IST)

    उत्तराखंड में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड ट्रांसजेंडर पर्सन्स कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। इस बोर्ड के गठन से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी करने उनकी संख्या का सर्वेक्षण करने रोजगार के समान अवसर प्रदान करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

    Hero Image
    उत्तराखंड ट्रांसजेंडर पर्सन्स कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनेंगे।- जागरण

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की वास्तविक संख्या कितनी है, इसे लेकर सर्वे कराया जाएगा। साथ ही ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र जारी करने के लिए प्रभावी तंत्र भी बनेगा। उत्तराखंड ट्रांसजेंडर पर्सन्स कल्याण बोर्ड का गठन होने के बाद यह कदम उठाए जाएंगे। यही नहीं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को रोजगार में समान अवसर प्रदान के लिए नीति भी बनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण के दृष्टिगत राज्य में उत्तराखंड ट्रांसजेंडर पर्सन्स कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को बुधवार हुई कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दी गई। समाज कल्याण विभाग इस बोर्ड का प्रशासकीय विभाग होगा। बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे, जबकि समाज कल्याण, गृह, वित्त, कार्मिक, शहरी विकास, पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों के सचिव, ट्रांसजेंडर समुदाय के पांच विशेषज्ञ व इनके गैरसरकारी संगठन का एक प्रतिनिधि बोर्ड के सदस्य नामित होंगे।

    बोर्ड का गठन होने के बाद वह केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी नियमावली को अंगीकत कर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाएगा। इसके तहत राज्य में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की संख्या के दृष्टिगत से सर्वे कराया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें- यूपी में शीतलहर का प्रकोप, पछुआ ने पुरवा को पछ़ाड़ा, लुढ़का पारा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

    यही नहीं, उन्हें पहचान पत्र देने की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। यद्यपि, वर्तमान में जिलाधिकारी को यह पहचान पत्र प्रदान करने का अधिकार है और कुछ जगह दिए भी गए हैं, लेकिन बोर्ड इसके लिए प्रभावी तंत्र बनाने के लिए कार्य करेगा।

    सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहुंच सुगम बनाने की दिशा में बोर्ड कार्य करेगा। साथ ही ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के आलोक में वह मौजूदा सामाजिक, शैक्षिक व स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा भी करेगा। साथ ही ट्रांसजेंडर के प्रति संवेदनशील और गैर भेदभावपूर्ण नई योजनाएं बनाने पर जोर देगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिकायत के निवारण और शिकायतों पर नजर रखने को प्रभावी निगरानी प्रणाली भी बनाई जाएगी। शिकायतों की जांच व समाधान के लिए समय सीमा तय की जाएगी।

    CM धामी- जागरण


    इसे भी पढ़ें- यूपी कॉलेज में मजार पर जड़ा गया दूसरा ताला, छात्रों ने रखी ये मांगें

    बोर्ड के गठन से मिलेगा अधिकार

    राज्य में ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों की सुरक्षा के दृष्टिगत लंबे समय से कल्याण बोर्ड के गठन की मांग इस समुदाय के संगठनों की ओर से उठाई जा रही थी। यद्यपि, वर्ष 2020 से उत्तराखंड ट्रांसजेंडर पर्सन्स कल्याण बोर्ड के गठन की कसरत चल रही थी, लेकिन यह विभिन्न कारणों से अटकी थी। बुधवार को समाज कल्याण की ओर से रखे गए इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी। बोर्ड का गठन होने के बाद यह ट्रांसजेंडर से जुड़े विषयों पर नीति निर्धारण और क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner