विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: थम नहीं रही डेंगू की चाल, 37 और को लगा डंक; देहरादून में 28 और नैनीताल में 5 लोग में पुष्टि

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Tue, 11 Oct 2022 08:24 PM (IST)

Uttarakhand News उत्‍तराखंड में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। आज मंगलवार को 37 और को लोगों में डेंगू ...और पढ़ें

Uttarakhand News: मंगलवार को भी प्रदेश में डेंगू के 37 नए मामले मिले हैं।
Uttarakhand News: मंगलवार को भी प्रदेश में डेंगू के 37 नए मामले मिले हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand News: डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को भी प्रदेश में डेंगू के 37 नए मामले मिले हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 28 मामले देहरादून जनपद में मिले हैं। जबकि नैनीताल में पांच व पौड़ी में तीन लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है।

सबसे अधिक मामले देहरादून में मिले

राज्य में इस साल डेंगू के 1535 मामले आए हैं। इनमें सबसे अधिक 1116 मामले देहरादून जिले में मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 173 और पौड़ी में 114 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

अधिकांश मरीज हो चुके हैं ठीक

वहीं, नैनीताल में 52, टिहरी गढ़वाल में 40 व ऊधमसिंह नगर में भी दस मामले आए हैं। इतना जरूर कि इस बार डेंगू ज्यादा घातक प्रवृत्ति का नहीं है। डेंगू के अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं।

फागिंग व दवा का हो रहा छिड़काव

उधर, स्वास्थ्य विभाग यह दावा कर रहा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं, वहां फागिंग व दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

डेंगू से बचाव के प्रति किया जा रहा जागरूक

नगर निगम, नगर पालिका व छावनी परिषदों के साथ मिलकर निरंतर डेंगू निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से लोग को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आशाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।

मच्छर की सक्रियता नहीं हुई कम

बहरहाल, विभागीय अधिकारी दावा करते थक नहीं रहे हैं, और डेंगू फैलाने वाला मच्छर अपना असर दिखा रहा है। वातावरण में ठंडक के बाद भी मच्छर की सक्रियता कम नहीं हुई है। जानकार कहते हैं कि पारा लुढ़कने के साथ ही डेंगू के मच्छर की सक्रियता कम हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा दिखने को मिल नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: - Dengue in Uttarakhand: उत्तराखंड में 26 और लोग में डेंगू की पुष्टि, अब तक 1348 मामले आ चुके सामने

कोरोना के नौ मामले

राज्य में कोरोना के नौ नए मामले मिले हैं। हरिद्वार में पांच, देहरादून में दो, नैनीताल व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का नया मामला नहीं मिला है।

दस मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत रही है। बता दें, प्रदेश में इस साल कोरोना के 104199 मामले आए हैं। इनमें से 100031 (96 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

कोरोना से इस साल 333 मरीजों की मौत भी हुई है। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 51 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 24 और हरिद्वार में 15 सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में अभी कोई सक्रिय मामला नहीं है।

यह भी पढ़ें:-Dengue in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में 15 और लोग में डेंगू की पुष्टि, देहरादून में आए सबसे ज्‍यादा 12 मामले