उत्तराखंड में नीट पीजी काउंसलिंग 21 अक्टूबर से शुरू, 484 सीटों पर होंगे दाखिले
उत्तराखंड के सात मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी की 484 सीटों पर दाखिले के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग 21 अक्टूबर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। नीट पीजी की पहले चरण की राज्य स्तरीय काउंसलिंग 21 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला चरण दो नवंबर तक चलेगा। पीजी में दाखिले के किए चार चरण में काउंसलिंग होनी है और पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 से 23 नवंबर तक चलेगी। इस चरण में दाखिले की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। तीसरे चरण की काउंसलिंग चार से 12 दिसंबर तक होगी।
इसमें दाखिले 18 दिसंबर तक होंगे। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड 22 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस चरण में दाखिले की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।काउंसलिंग में सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों की कुल 484 सीटों का आवंटन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
सरकारी मेडिकल कालेजों की 50 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटा के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के माध्यम से भरी जाती हैं, जबकि शेष 50 प्रतिशत सीटें राज्य कोटा के तहत आवंटित होती हैं।
निजी मेडिकल कालेजों में राज्य कोटा की 50 प्रतिशत और अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों का आवंटन भी राज्य स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।
काउंसलिंग में शामिल सभी संस्थानों को शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन में भी कार्य करना होगा, ताकि निर्धारित समयसीमा में दाखिले पूरे किए जा सकें।
कालेजवार सीटों का विवरण
सरकारी कालेज (राज्य कोटा)
हल्द्वानी मेडिकल कालेज–42
दून मेडिकल कालेज–38
श्रीनगर मेडिकल कालेज–17
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज–18
निजी कालेज (राज्य व आल इंडिया कोटा)
हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज–131
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज–208
गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय–30
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगरा से मसूरी जा रहे थार सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मतदाता सूची में बड़ी गिरावट, देहरादून के राजपुर रोड में बदरीनाथ-केदारनाथ से भी कम वोटर
