विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में मानसून की विदाई, अब पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा तेवर, येलो अलर्ट जारी

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM (IST)

उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने औपचारिक रूप से विदाई ले ली है, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बने शुष्क मौसम के बीच शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश से औपचारिक रूप से विदाई ले ली। मौसम विभाग ने राज्य के संपूर्ण हिस्सों से मानसून के प्रस्थान की घोषणा कर दी है।

इस बार प्रदेश में मानसूनी औसत वर्षा सामान्य रही। हालांकि, मानसून की विदाई के साथ मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहने वाला है। अगले एक-दो दिनों में संभावित पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम फिर करवट ले सकता है।

शनिवार को देहरादून समेत मैदानी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ और शुष्क रहा। तेज धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है।

मानसून की विदाई के बाद आमतौर पर मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ की संभावित सक्रियता के कारण शुरुआती अक्टूबर में ही मौसम में हलचल के संकेत हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार को मौसम में बदलाव का दायरा और व्यापक हो सकता है। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
देहरादून 33.0 21.1
ऊधमसिंह नगर 32.9 21.9
मुक्तेश्वर 24.5 14.0
नई टिहरी 24.8 11.8

यह भी पढ़ें- SIR से देहरादून में 2.97 लाख मतदाता घटे, विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गणित में बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें- बनारस‍ियों के चूड़ा मटर के द‍िन आ गए, देहरादून की मटर ने संभाला मोर्चा, 180 रुपये किलो तक पहुंचा फुटकर भाव