उत्तराखंड में नौकरशाही का बड़ा उलटफेर, 18 IAS व 11 PCS समेत 30 अधिकारियों के बदले पदभार
उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें 18 आईएएस (IAS), एक वित्त सेवा अधिकारी और 11 पीसीएस अधिकारियों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
उत्तराखंड में 30 अधिकारियों के पदभार बदले गए।
18 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारी प्रभावित हुए।
सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शासन ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 18 आइएएस (IAS), वित्त सेवा के एक अधिकारी व 11 पीसीएस (PCS) अधिकारियों समेत 30 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है।
शासन ने हाल ही में सचिव स्तर पर पदोन्नत आइएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। शासन ने आइएएस सचिन कुर्वे को अब स्वास्थ्य व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा व आयुक्त स्वास्थ्य का अहम पदभार सौंपा है।
शनिवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा किए गए तबादलों के अनुसार प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से आवास, आयुक्त आवास व मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का पदभार वापस लिया गया है।
सचिव शैलेश बगौली से पेयजल की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव दिलीप जावलकर से निदेशक आडिट का पदभार वापस लिया गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
डा आर राजेश कुमार को सचिव आवास, राज्य संपत्ति विभाग, आयुक्त विकास एवं मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का पदभार सौंपा है।
सचिव दीपेंद्र कुमार से सचिवालय प्रशासन, आयुष एवं आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन, व परियोजना निदेशक यूडीआरपीएएफ का जिम्मा वापस लिया गया है।
सचिव रणवीर चौहान को पेयजल व सचिवालय प्रशासन का प्रभार सौंपा गया है। डा इकबाल अहमद को सचिव सहकारिता व रंजना राजगुरु को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
सचिव आनंद स्वरूप को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव देव कृष्ण तिवारी को नियोजन एवं सचिव उमेश नारायण को पुनर्गठन एवं भाषा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
सचिव राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी दी है। शासन ने अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को इसी पद पर निर्वाचन का जिम्मा दिया गया है।
आइएएस व मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा है तो आइएएस प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय व अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून का जिम्मा सौंपा है।
वहीं वित्त सेवा से अपर सचिव मनमोहन सिंह मैनाली को निदेशक आडिट का जिम्मा दिया गया है।
वहीं, पीसीएस अधिकारियों में अरविंद कुमार पांडेय को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह से अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला का पदभार वापस लिया गया है।
अनिल कुमार शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है। दयानंद से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार का पदभार वापस लिया गया है। नुपुर को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला का पदभार दिया गया है।
वहीं, प्रत्यूष सिंह को संयुक्त सचिव एमडीडीए, आकाश जोशी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, संदीप कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी हरिद्वार और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ का पदभार सौंपा गया है।