Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Lockdown: मददगारों ने की पहल, जरूरतमंदों को दिया जरूरी सामान; किया जागरूक

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 10 Apr 2020 02:18 PM (IST)

    लॉकडाउन के बाद कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे इसके लिए तमाम सामाजिक संगठन और जागरूक लोग उनकी मदद को सामने आए हैं।

    Uttarakhand Lockdown: मददगारों ने की पहल, जरूरतमंदों को दिया जरूरी सामान; किया जागरूक

    विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। उत्तराखंड लॉकडाउन के बाद कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे, इसके लिए तमाम सामाजिक संगठन और जागरूक लोग उनकी मदद को सामने आए हैं। विकासनगर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राशन बांटा। इसके साथ ही हरबर्टपुर में मास्क बांटकर लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकासनगर के गांव जुडली आदूवाला में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्र, अमर सिंह कश्यप, इंद्रपाल सिंह, सुमित सैनी, राजेश कुमार, अजय कुमार और अमित कुमार आदि ने 10 महिलाओं के साथ ही मजदूरों को राशन वितरित किया। उन्होंने पूरी बस्ती में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया। भोजन व्यवस्था में लगे स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को हरबर्टपुर में मास्क भी बांटे। 

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर लॉकडाउन की अवधि बढ़ती है तो वह भविष्य में भी मजदूरों और असहायओं की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इस इस दौरान लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस के समस्त मानकों का अनुपालन करते हुए राशन वितरित किया गया। वहीं, ग्राम मटियाना में चिकित्सक डॉ. सुरभि, एएनएम राखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला शर्मा आदि की टीम ने ग्राम पंचायत मटियाना में घर-घर जाकर लोगों को महामारी से बचाव के लिए अभियान चलाया।

    चिकित्सक ने गांव के लोगों को समझाया कि सामान खरीदते समय एक मीटर की दूरी रखें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सैनिटाइजर न हो तो साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं। इस दौरान मटियाना गांव में यूथ कांग्रेस के जिला सचिव आशु शर्मा ने ग्रामीणों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे।

    विधायक ने नगर पालिका कर्मचारियों को दी मास्क और सैनिटाइजर

    विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगर पालिका कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क आदि वितरित किए। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए पालिका कर्मियों के कार्यों की सराहना भी की। विधायक ने कहा कि पालिका कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान शहर की सफाई और सैनिटाइज कार्य के जरिए महामारी से बचाव में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगरवासियों से भी पूरी तरह जागरूक होकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पालिका कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, ईओ बीएल आर्य, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बोबी, सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, कृष्णा तोमर आदि मौजूद रहे।

    जनसुरक्षा को बेहतर प्रयास कर रही हरबर्टपुर पालिका

    विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका हरबर्टपुर के प्रयासों को जनसुरक्षा के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन ने जिस प्रकार से नगर क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों का डेटा तैयार किया है, वह निश्चित रूप से एक अच्छी कवायद है। इसके अलावा पालिका कर्मी नगर क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कहा कि पालिका प्रशासन और उनकी टीम के प्रयासों से क्षेत्र के लोग इस गंभीर महामारी से अभी तक बचे हुए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, अनुराग राणा उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: विभिन्न सामाजिक संगठन जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आए Haridwar News

    एक दूसरे की मदद के लिए सब लोग हाथ बढ़ाएं

    पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने गांव और शहरों में रहने वाले सभी लोगों से एक दूसरे की हर संभव सहायता की अपील की है। उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में क्षेत्र के सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हर समय तैयार रहने को भी कहा है। वीडियो मैसेज में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव में सभी लोगों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए सरकार की ओर से जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने इस समय एक दूसरे की मदद का भी आहृवान किया। 

    यह भी पढ़ें: PM CARES FUND में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दान कर दी जीवनभर की पूंजी

    comedy show banner
    comedy show banner