विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूथ ओलंपिक में देश का नाम चमकाने वाले सूरज लॉकडाउन में इस तरह रख रहे खुद को फिट, डाइट भी बदली

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 14 Apr 2020 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 10:15 PM (IST)

एथलीट सूरज पंवार लॉकडाउन में भी अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ को बरकरार रखने के लिए घर के पास के मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

यूथ ओलंपिक में देश का नाम चमकाने वाले सूरज लॉकडाउन में इस तरह रख रहे खुद को फिट, डाइट भी बदली
यूथ ओलंपिक में देश का नाम चमकाने वाले सूरज लॉकडाउन में इस तरह रख रहे खुद को फिट, डाइट भी बदली

देहरादून, जेएनएन। यूथ ओलंपिक में दस किमी वॉक रेस में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले सूरज पंवार लॉकडाउन में भी अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ को बरकरार रखने के लिए घर के पास के मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। आमतौर पर एथलीट एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं। इसमें स्ट्रेन्थ के साथ-साथ क्वालिटी भी बनी रहती हैं। सूरज बताते हैं कि एक रोज पहले कोच फोन पर किस तरह से एक्सरसाइज करनी है इसके लिए निर्देश दे देते हैं। जिसका पालन कर अगले दिन एक्सरसाइज करते हैं। अगली शाम कोच एक्सरसाइज की जानकारी लेते हैं। फिर अगले दिन का सिड्यूल बताते हैं। सूरज ने बताया कि लॉकडाउन में खुद को मेंटेन रखने के लिए डाइट में भी बदलाव किया है।

खान-पान में बदलाव

लॉकडाउन के चलते सूरज पंवार ने अपने खान-पान में बदलाव किया है। पहले वह सुबह को चार केले, चार अंडे और एक लीटर दूध पीते थे। इसके बाद दोपहर में चिकन, मटन या पनीर के साथ खाना खाते थे और रात को दाल सब्जी के साथ खाना खाते थे। अब वह नास्ते में फल और दूध का सेवन कर रहे हैं। दोपहर में साधारण दाल चावल और रात को सब्जी रोटी खा रहे हैं।

एस्ट्रोटर्फ मैदान की खल रही कमी

सूरज पंवार शिमला बाईपास के आर्केडिया ग्रांट के रहने वाले हैं। सूरज ने बताया कि उनके घर के पीछे जंगल है, वही पास में एक मैदान खाली पड़ा है। लॉकडाउन में उधर कोई आता जाता नही है। ऐसे में वह रोजाना सुबह शाम दो घंटे तक अभ्यास करते हैं। इस मैदान में सूरज 10 किमी की स्ट्रेन्थ तो कर रहे हैं। लेकिन वह क्वालिटी नही मिल पा रही है जो एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मिलती है।

यह भी पढ़ें:  coronavirus: गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम रखें मजबूत, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

घर वालों के साथ बिता रहे समय

सूरज ने बताया कि वह महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के होस्टल में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण होस्टल बंद होने पर अभी घर पर हैं। ऐसे में घरवालों के साथ समय बिता रहे हैं। खाली समय में घरवालों को अपने हाथ से बना खाना भी खिला देते हैं।

यह भी पढ़ें: coronavirus: इम्यूनिटी होगी मजबूत तो बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय