विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस-फॉरेस्ट और आबकारी विभाग में खुली भर्ती

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 09:13 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और कदम उठाया है।

विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है। इन पदों पर भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अब तक प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। योग्य युवाओं को अपनी प्रतिभा और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

इन विभागों में 1818 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी के 1187, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 93, उप निरीक्षक अभिसूचना 19, प्लाटून कमांडर पीएसी/ आइआरबी/ एसडीआरएफ 81, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पांच, कारागार बंदी रक्षक 117, आबकारी सिपाही 50, उप आबकारी निरीक्षक दो, वन आरक्षी 189 और स्पेशल टाइगर गार्ड के 75 पद हैं।

‘सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाना है। विभिन्न विभागों में रिक्त 1818 रिक्त पदों के लिए अधियाचन भेजे जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिलेगा।’ - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चंपावत, 98.18 करोड़ की 20 योजनाओं की दी सौगात

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा और होगी पुख्ता, इसके पीछे क्या है वजह?