विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 नवंबर को भाईदूज पर छुट्टी का आदेश फर्जी, उत्तराखंड सरकार ने किया खंडन

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:30 AM (IST)

उत्तराखंड शासन ने 11 नवंबर को भाईदूज अवकाश संबंधी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित आदेश को फर्जी बताया है। सरकार ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 11 नवंबर भाईदूज अवकाश का आदेश फर्जी घोषित।

  2. उत्तराखंड शासन ने इंटरनेट मीडिया पर खंडन किया।

  3. फर्जी आदेश जारी करने वालों पर होगी कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। शासन ने 11 नवंबर को भाईदूज के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने संबंधी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित आदेश को फर्जी बताया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन अवकाश घोषित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार ने जारी पत्र के माध्यम से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक को इस फर्जी आदेश का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खंडन करने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को महानवमी के अवकाश के लिए जारी शासन की अधिसूचना में कूटरचना कर 11 नवंबर को भाईदूज का अवकाश घोषित होने का फर्जी आदेश तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है।

शासन ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। साथ ही फर्जी आदेश जारी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जल्द बढ़ेगा अतिथि शिक्षकों का वेतन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिया आश्वासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।