विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार 2024-25 घोषित, ये फिल्में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:22 PM (IST)

मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी के बाद उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों और कलाकारों को उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके तहत प्रदेश की लोकसंस्कृति और सिनेमा को पहचान दिलाने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 2024 के लिए लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार गत दिवस दिया जा चुका है। उन्हें दो-दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

वहीं, वर्ष 2024 में उत्तराखंडी बोली की फिल्मों में गढ़वाली फिल्म ''''घपरोल'''' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। इसके निर्माता अजय ढौंडियाल, निर्देशक एवं पटकथा लेखक सिद्धार्थ शर्मा हैं। ''''कारा एक प्रथा'''' के लिए रमेश रावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, शिवानी भंडारी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अजय सिंह बिष्ट सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुने गए हैं।

जौनसारी फिल्म ''''मेरे गांव की बाट'''' के लिए मधुबाला, अजब सिंह को सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुना गया। वर्ष 2025 में हिंदी फिल्म श्रेणी में ''''मनु क्या करेगा'''' सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई है। वहीं ''''केसरी चैप्टर-2'''' के लिए करण सिंह त्यागी, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, अमृत पाल, आर. माधवन और जुबिन नौटियाल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिलेगा।

गढ़वाली फिल्म ''''रैबार'''' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। इसके लिए भगत सिंह सैनी, सुशील उनियाल, राजेश नौगाई और धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। ''''द्वि होला जब साथ'''' के लिए मनीष डिमरी, कल्याणी गंगोला और विकास भारद्वाज चयनित हुए हैं।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। क्षेत्रीय फिल्मों और कलाकारों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सरकार प्रदेश की भाषा, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।

पुरस्कार राशि का इस प्रकार किया निर्धारण

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए दो लाख, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए डेढ़ लाख और अन्य श्रेणियों में एक-एक लाख रुपये की राशि निर्धारित है। निर्माता-निर्देशक को स्वर्ण ब्रह्मकमल और अन्य कलाकारों व तकनीशियनों को रजत ब्रह्मकमल के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। चयन निर्णायक मंडल की संस्तुति पर हुआ है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

यह भी पढ़ें- देहरादून में त्योहारों के लिए पुलिस का यातायात प्लान जारी, सात से 11 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू और गलत पार्किंग पर होगा जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।