विकास का दस्तावेज नहीं, सरकारी प्रचार का पुलिंदा है सरकार का रिपोर्ट कार्ड : हरक सिंह रावत
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे टिकट के दावेदारों में हलचल तेज हो गई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने धामी सरकार के पांच साल के रिपोर्ट कार्ड को धरातलीय हकीकत से परे बताते हुए कहा कि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से जनता को गुमराह कर रही है।
यदि सरकार ने वास्तव में पांच साल तक विकास किया होता तो उसे चुनाव से ठीक पहले अपनी उपलब्धियों का ढोल पीटने और जनता को लुभाने के लिए घोषणाओं का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि सरकारी प्रचार का पुलिंदा है।
पांच साल की नाकामियों को आंकड़ों की चमक से छिपाया नहीं जा सकता। रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच साल पहले जो समस्याएं थीं, वे आज भी जस की तस हैं। सरकार का ''''हर घर नल, हर घर जल'''' का नारा खोखला साबित हो रहा है।
राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में जनता पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रही है और सरकार पूरे प्रदेश में विकास की झूठी तस्वीर पेश कर रही है। उन्होंने सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
बैंणी-भुली योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव सामने देखकर 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की जा रही है। सवाल उठाया कि यदि सरकार ने पांच साल तक महिलाओं के हित में काम किया होता तो चुनाव से ठीक पहले इस तरह की नौबत क्यों आती।
साथ ही आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर अपने कार्यकाल का हिसाब देने के बजाय आर्थिक प्रलोभनों के सहारे जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस के टिकट दावेदारों में मची स्क्रीनिंग कमेटी के सामने चेहरा दिखाने की होड़
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही टिकट की दावेदारी को लेकर हलचल तेज होने लगी है। स्क्रीनिंग कमेटी के दो दिवसीय देहरादून दौरे में चुनाव लड़ने के तलबगारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और चेहरा दिखाने की होड़ भी दिखी।
कमेटी से मुलाकात के बहाने कई नेताओं ने अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठन में योगदान गिनाने के साथ ही दावेदारी भी पेश कर दी। यही नहीं, कई दावेदार तो शनिवार व रविवार को अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।