यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Election Result 2022 : यूपी के रुझानों में मोदी की लहर, उत्तराखंड में भी दिखा पीएम के दौरे का असर
Uttarakhand Election Result 2022 यूपी के रुझानों में भाजपा उत्तर प्रदेश सबसे आगे है और प्रचंड बहुमत की ओर है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Election Result 2022 : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार 10 मार्च को मतगणना जारी है। यूपी के रुझानों में भाजपा उत्तर प्रदेश सबसे आगे है और प्रचंड बहुमत की ओर है। उत्तराखंड के चुनाव परिणामों के रुझान में भी चुनावों में भी पीएम मोदी लहर देखने को मिल रही।
रुझानों में भाजपा को 45 सीटें मिलती दिख रही हैं
ठीक इसी तरह उत्तराखंड के मतगणना रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। जिसे देखकर यह माना जा रहा है कि उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का असर दिख रहा है। रुझानों में भाजपा को 45 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पीएम मोदी ने पांच चुनावी जनसभा को किया था संबोधित
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रुद्रपुर के दौरे पर पहुंचे थे और चुनावी सभा को संबोधित किया था। मतगणना के रुझान एक्टिज पोल और राजनीतिक रणनीतिकारों के कयासों को गलत साबित कर रहे हैं। हालांकि अभी परिणाम जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
मुन्ना सिंह चौहान जीते
देहरादून जिले की विकासनगर सीट से मुन्ना सिंह चौहान ने भी जीत हासिल कर ली। वहीं रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते देख राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्य में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।
मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी
वहीं लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हार गए हैं। यहां उन्होंने करीब 14 हजार वोट के अंतर से हार का सामना किया है। अपनी हार पर उन्होंने कहा कि मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किए, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है। उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
