यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Udham Singh Nagar Election Result 2022: ऊधमसिंह नगर की नौ सीटों में से पांच कांग्रेस तो 4 भाजपा ने जीती
Udham Singh Nagar Chunav Result 2022 कुमाऊं की सबसे अधिक 9 सीटों वाले जिले ऊधमसिंह नगर में पांच कांग्रेस व ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar Election Result 2022: विधानसभा चुनाव 2022 में तराई की 9 सीट में से पांच पर कांग्रेस का कब्जा रहा। जबकि चार सीट भाजपा को मिले। सुबह आठ बजे से बगवाड़ा मंडी में मतगणना शुरू हुई। जो शाम पांच बजे तक चली।
खटीमा से प्रत्यशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी को कुल 40 हजार 675 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्यशी भुवनचंद्र कापड़ी को 47626 मत मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।
कहीं बजे ढोल नगाड़े तो कहीं सन्नाटा
इस दौरान खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा, जसपुर और बाजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय रहे। इसके अलावा काशीपुर, गदरपुर, रुद्रपुर और सितारगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के खाते में आई। इस दौरान विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया।
- विधानसभा 62 जसपुर में 97893 मत पड़े। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान ने भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल को 4172 मतों से हराया। इसमें चौहान को 42886 और भाजपा प्रत्याशी सिंघल को 38714 मत मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी अजय कुमार तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें 5061 मत मिले।
- विधानसभा 63 काशीपुर में 112641 मत पड़े। इसमें भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 16226 मतों से हराया। त्रिलोक सिंह को 48349 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 32123 मत मिले। इसके अलावा आप के दीपक बाली तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें 15989 मत मिले।
- विधानसभा 64 बाजपुर में 109508 मत पड़े। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य ने भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार को 1611 मतों से पराजित किया। यशपाल आर्य को 40252 और राजेश कुमार को 38641 मत पड़े। तीसरे नंबर पर आप के सुनीता टम्टा को 20100 मत पड़े।
- विधानसभा 65 गदरपुर में 108968 मत पड़े। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 1120 मतों से हराया। अरविंद पांडेय को 52841 और महाजन को 51721 मत मिले। तीसरे नंबर पर आप के जरनैल सिंह काली को 1769 मत मिले।
- विधानसभा 66 रुद्रपुर में 132651 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 20671 मतों से हराया। शिव अरोरा को 60602 और मीना शर्मा को 40852 मत मिले। तीसरे नंबर पर भाजपा से बागी बने निर्दल प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को 26988 मत पड़े।
- विधानसभा 67 किच्छा में 98481 मत पड़े। यहां कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज राज बेहड़ ने भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को 10187 मतों से हराया। बेहड़ को 48836 मत और शुक्ला को 38649 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार तिवारी को 6196 मत पड़े।
- विधानसभा 68 सितारगंज में 96758 मत पड़े। यहां भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह को 10938 मतों से पराजित किया। बहुगुणा को 43354 और नवतेज पाल को 32416 मत मिले। तीसरे नंबर पर आप के अजय जायसवाल को 10135 मतों से संतोष करना पड़ा।
- विधानसभा 69 नानकमत्ता में 90836 मत पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा को 12817 मतों से हराया। गोपाल सिंह को 48097 और प्रेम सिंह को 35280 मत मिले। तीसरे नंबर पर आप के आनंद सिंह राणा को 3040 मत मिले।
- विधानसभा 70 खटीमा में 92850 लोगों ने मतदान किया था। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 7579 मतों से हराया। भुवन कापड़ी को 48177 और पुष्कर सिंह धामी को 41590 मत मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के रमेश सिंह को 937 मत मिले।
