यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar Election Result 2022 : बड़ा नेता बनने की ख्वाहिश यतिश्वरानंद को ले डूबी, अनुपमा ने लिया पिता की हार का बदला
Haridwar Uttarakhand Chunav Result 2022 News in Hindi बड़ा नेता बनने की कोशिश स्वामी यतिश्वरानंद को ले डूबी। स्वामी यतिश्वरानंद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Uttarakhand Election Results 2022: बड़ा नेता बनने की कोशिश स्वामी यतिश्वरानंद को ले डूबी, वर्ष 2017 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता हरीश रावत को 12 हजार से अधिक मतों से हराकर जो साख बनायी थी। वह उन्होंने वर्ष 2022 में हरीश रावत की बेटी कांग्रेस नेत्री अनुपमा रावत से साढ़े छह हजार से अधिक मतों से हार के साथ गंवा दी।
2022 में वह 40 हजार पर ही सिमट कर रह गए यतिश्वरानंद
स्वामी यतिश्वरानंद को वर्ष 2017 में 44 हजार 319 मत मिले थे, जबकि 2022 में वह 40 हजार पर ही सिमट कर रह गए। हालांकि स्वामी यतिश्वरानंद ने 2017 में विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए काफी कुछ किया था। पर, जबसे वह भाजपा सरकार में मंत्री बनें, पहले तीरथ सिंह रावत की सरकार में राज्यमंत्री और बाद में पुष्कर सिंह धामी सरकार में कबीना मंत्री, उनके आचार, विचार और व्यवहार में परिर्वतन आने का आरोप लगना शुरू हो गया।
क्षेत्रीय जनता के साथ उनकी दूरी बनने लगी थी और वह और उनके लोग आम जनता के साथ बड़े नेताओं सा व्यवहार करने लगे थे। उनसे मिलने आने वालों को उनसे मिलने में दिक्कत होने लगी और उनका क्षेत्र में रहना कम हो गया था। यहीं से उनके खिलाफ माहौल बनने लगा था, हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी नजदीकी दिखा उन्होंने इसकी भरपाई करने की कोशिश की पर, इसमें वह कामयाब नहीं हो सके।
2017 में कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत हिंदू-मुस्लिम वोट बैंक का खेल रचा चुनावी गणित को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर जो गलती की थी। उसी गलती को स्वामी यतिश्वरानंद ने इस बार दोहरायी। उन्होंने बहुसंख्यक हिंदू वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की कोशिश की पर, कामयाब नहीं हो सके। इसके विपरीत कांग्रेस ने अपनी गलती में सुधार करते हुए मतदाताओं को हिंदू-मुस्लिम वोट बैंक बदलने की अपनी गलती को दोहराया नहीं। बल्कि कांग्रेस और पार्टी उम्मीदवार अनुपमा रावत ने पहले ही दिन से सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनायी और अंत तक उसे कायम रखा। स्वामी यतिश्वरानंद कांग्रेस के इस चक्रव्यूह में उलझ कर रह गए और जीत उनके हाथ से फिसल गयी।
ये रहे हार के प्रमुख कारण कारण
-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और क्षेत्रीय जनता से दूरी
-चुनावी वर्ष में क्षेत्र में सक्रियता की कमी
-स्थानीय कार्यकर्ताओं की जगह हरियाणा से होने के कारण वहां के लोगों को तरजीह देना
-उनके व्यवहार से स्थानीय स्तर पर अपने और खास कार्यकर्ताओं का किनारा कर जाना
-खनन माफियाओं का हावी होना
यह हैं हरिद्वार की 11 विधानसभा सीट
जिले में हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरानकलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Election Results 2017: चौथी विधानसभा के लिए हुए चुनाव में इनके सिर सजा था ताज