विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Election Results 2022: इस बार दिलचस्‍प मुकाबला, चौथी विधानसभा के लिए हुए चुनाव में इनके सिर सजा था ताज

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Wed, 09 Mar 2022 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 08:51 AM (IST)

Uttarakhand Election Results 2022 उत्‍तराखंड में गुरुवार यानी 10 मार्च की को 70 विधानसभा सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भविष्‍य ...और पढ़ें

2017 में इनके सिर सजा था ताज।
2017 में इनके सिर सजा था ताज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में गुरुवार यानी 10 मार्च की को 70 विधानसभा सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भविष्‍य का फैसला होगा। उत्तराखंड के 13 जिलों में विस्तृत 70 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 81,72,173 है, इनमें से 53,42,462 यानी 65.37 प्रतिशत ने मतदान किया। 

इनके अलावा 94471 सर्विस मतदाता भी हैं, लेकिन कितने सर्विस मतदाताओं ने मतदान किया, यह मतगणना के बाद सामने आएगा। इस बार 67.20 प्रतिशत महिलाओं और 62.60 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य श्रेणी में आने वाले मतदाताओं में से 25.35 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Assembly Elections 2022 Results : सत्‍ता संग्राम में किसे मिलेगी जीत-किसकी होगी हार, 10 मार्च को आएंगे परिणाम

भाजपा और कांग्रेस के अलावा पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि बसपा 60, सपा 56 और उक्रांद 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनके अलावा 260 अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। आरक्षित सीटों की कुल संख्या 15 है, जिनमें से 13 अनुसूचित जाति व दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

वहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बहुमत प्राप्‍त कर सरकार बनाई थी। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्‍यमंत्री बनाया गया था। राज्य की चौथी विधानसभा में 70 सीटों में से भाजपा ने 57, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

आइए जानते हैं 2017 के विधानसभा चुनावों में किसके सिर पर सजा था ताज

2017 में भाजपा का 46.51, कांग्रेस का 33.49, बसपा का 6.98, उक्रांद का 0.74 और निर्दलीय का वोट प्रतिशत 10.04 रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।