विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Election Result 2022: दो पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की बेटियों ने लिया हार का बदला, पिता को हराने वालों को हराया

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 08:14 PM (IST)

Uttarakhand Vidhan Sabha Election Result 2022 विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ खास रहे। यहां दो पूर्व सीएम की बेटियों ने ...और पढ़ें

पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत।
पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। इस बार उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में दो पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की बेटियों ने अपने पिता की हार का बदला ले लिया। इस बार चुनाव में उन्‍होंने पिता को हराने वाले प्रत्‍याशियों को हराया। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के बारे में।

कोटद्वार से रितु खंडूड़ी तो हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा जीती

इस विधानसभा  चुनाव में रितु खंडूड़ी कोटद्वार विधानसभा सीट से विजय रहीं। उन्‍हें 31455 वोट पड़े। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया। सरेंद्र सिंह नेगी को 27969 वोट पड़े। वहीं, अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से विजय रहीं। उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी यतीश्‍वरानंद को हराया। अनुपमा को 50028 वोट पड़े। जबकि यतीश्‍वरानंद को 45556 वोट मिले। बता दें कि 2012 में कोटद्वर सीट से सरेंद्र सिंह नेगी ने बीसी खंडूड़ी और 2017 में हरिद्वार ग्रामीण सीट से यतीश्‍वरानंद ने हरीश रावत को हराया था।

2012 में सुरेंद्र सिंह रावत ने हराया था बीसी खंडूड़ी को

वर्ष 2012 में कोटद्वार विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी को 4,623 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बीसी खंडूड़ी को 27174 वोट मिले थे। वहीं, सुरेंद्र सिंह नेगी को 31,797 वोट मिले थे। वहीं, इसी सीट पर वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भाजपा के प्रत्‍याशी हरक सिंह रावत विजयी रहे थे।

यह भी पढ़ें:- Haridwar Election Result 2022 : बड़ा नेता बनने की ख्वाहिश यतिश्वरानंद को ले डूबी, अनुपमा ने लिया पिता की हार का बदला

2017 में यतीश्‍वरानंद ने हरीश रावत को था हराया

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर 2017 में हुए चुनाव में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को भाजपा के प्रत्‍याशी यतीश्‍वरानंद ने 12,278 वोटों से हराया था। इस चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को 32,686 वोट मिले थे, जबकि यतीश्‍वरानंद को 44,964 वोट मिले थे। इस बार चुनाव में हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने भाजपा प्रत्‍याशी यतीश्‍वरानंद को हरा दिया है।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Election Result 2022: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी हारे चुनाव, बने ऐसे तीसरे मुख्‍यमंत्री; जिसके नेतृत्‍व में लड़ा गया इलेक्‍शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।