Move to Jagran APP

जानें- उत्‍तराखंड में भाजपा ने कितनी महिला प्रत्याशियों पर लगाया दाव, पूर्व सीएम की बेटी का कटा टिकट

Uttarakhand Election 2022 भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छह महिलाओं पर दाव खेला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। जानिए किस सीट पर किस महिला प्रत्याशी को उतारा गया है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 04:27 PM (IST)
जानें- उत्तराखंड भाजपा की पहली सूची में कितनी महिलाओं पर लगाया गया है दांव।

आनलाइन डेस्क, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छह महिलाओं पर दाव खेला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा नैनीताल सीट से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य चुनाव लड़ेंगी।

loksabha election banner

उत्तराखंड निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। यहां राजनीतिक दल भी समय-समय पर महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पहली सूची में महिलाओं को भी जगह दी है। हालांकि, 59 सीटों में से सिर्फ छह सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। दो सीटों पर सीटिंग विधायक ही हैं। वहीं, दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं सरिता आर्य पर भी दाव खेला गया है। सरिता आर्य कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।

क्रम संख्या विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
1. सोमेश्वर रेखा आर्य
2. देहरादून कैंट सविता कपूर
3. खानपुर कुंवरानी देवयानी
4. यमकेश्वर रेणु बिष्ट

5.

6.

नैनीताल

पिथौरागढ़

सरिता आर्य

चंद्रा पंत

पूर्व सीएम खंडूड़ी की बेटी का कटा टिकट

भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी और सिटिंग विधायक रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। इस बार पार्टी ने उनकी जगह यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु बिष्ट को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही थराली से विधायक मुन्नी देवी का भी टिकट कटा है।

खानपुर से चैंपियन की पत्नी पर दाव

खानपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को मैदान में उतारा है। वर्तमान में चैंपियन इस सीट से विधायक हैं। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि इस बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ेगी और पार्टी उनको लेकर जो भी फैसला लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा।   

हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट

भाजपा ने देहरादून कैंट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को मैदान में उतारा है। दरअसल, हाल ही में हरबंस कपूर का निधन हो गया था। उनकी इस सीट पर काफी मजबूत पकड़ थी। उनके बेटे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं थी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भाजपा ने 59 सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानें- कहां से किसपर जताया गया है भरोसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.