विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: ड्यूटी थी किसी और चालक की, भेज दिया दूसरा; आगे जाकर हादसे की शिकार हो गई बस

Published: Sun, 10 Nov 2024 03:16 PM (IST)

Uttarakhand News उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक-परिचालकों की लापरवाही से एक और बस दुर्घटना हो गई। मसूरी से दिल्ली जा ...और पढ़ें

Uttarakhand News: नई बीएस-6 बस दिल्ली में पलटी. Concept
Uttarakhand News: नई बीएस-6 बस दिल्ली में पलटी. Concept

HighLights

  1. देहरादून पर्वतीय डिपो में बसों पर डयूटी में साठगांठ
  2. बस पर जो चालक आवंटित है, उसके बजाय दूसरे चालक से कराई जा रही लगातार डयूटी

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand News: उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक-परिचालकों व अधिकारियों के बीच बस पर डयूटी लगाने को लेकर साठगांठ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि बस पर जिस चालक की डयूटी है, उसके बदले साठगांठ कर दूसरे चालक को भेजा जा रहा।

ऐसे ही एक प्रकरण में मसूरी से दिल्ली गए चालक की लापरवाही के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस भी नई बीएस-6 है। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल प्रबंधक पूजा केहरा ने घटना की जांच बैठा दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से देहरादून घूमने के लिए आए दंपती संग गेस्ट हाउस में बर्बरता, पत्‍नी से दुष्कर्म का प्रयास; पति को पीटा

एक बस पर दो चालक व दो परिचालकों को ड्यूटी

परिवहन निगम की एक बस पर दो चालक व दो परिचालकों को ड्यूटी आवंटित होती है। रोटेशन के आधार पर इन चालक-परिचालकों को निर्धारित बस पर भेजा जाता है।

दो हफ्ते पहले ही निगम के बेड़े में शामिल हुई नई 130 बीएस-6 बसों में से दो बसें पर्वतीय डिपो को आवंटित हुई हैं। इनमें बस (यूके07-पीए-5993) पर चालक सत्येंद्र कुमार व अर्जुन सिंह की ड्यूटी आवंटित है। यह बस देहरादून-मसूरी व मसूरी-देहरादून-दिल्ली चलती है।

आरोप है कि डिपो अधिकारी, केंद्र प्रभारी व समयपाल की ओर से चालक सत्येंद्र के बदले इस बस पर लगातार राजेश कुमार को भेजा जा रहा। बताया जा रहा तीन दिन पहले भी चालक राजेश की लापरवाही के कारण बस का मोबिल आयल फिल्टर रुड़की में फट गया था और बस को वापस देहरादून लाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- इंसान नहीं हैवान: बच्‍चों के सामने पत्‍नी से होता था फि‍जिकल, बेटी को भी नहीं बख्‍शा; बनाए अप्राकृतिक संबंध

शुक्रवार को इस बस पर सत्येंद्र कुमार की ड्यूटी थी, लेकिन फिर राजेश कुमार को मसूरी-देहरादून-दिल्ली भेज दिया गया। बस शनिवार तड़के दिल्ली कश्मीरी गेट आइएसबीटी से पांच किमी पहले तीव्र मोड पर पलट गई। जिसमें यात्री भी घायल हो गए। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक लापरवाही व तेज गति से बस चला रहा था। यात्रियों को दूसरी बस से आइएसबीटी भेजा गया।

जून में भी हुआ था राजफाश

डिपो अधिकारियों की मदद से निर्धारित चालक या परिचालक के बजाय बसों पर दूसरे चालक-परिचालक भेजने का राजफाश गत जून में भी हो चुका है। लगातार मिल रही शिकायत पर जब निगम मुख्यालय ने जांच कराई थी तो 15 दिन में 48 बसें ऐसी पकड़ी गई थी, जिन्हें दूसरे चालक चला रहे थे। इनमें कुछ चालक निगम में तैनात भी नहीं थे। इसके बावजूद डिपो अधिकारी, केंद्र प्रभारी और समयपाल की मिलीभगत से मनमर्जी से बसों पर चालक-परिचालक भेजे जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।