विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में डॉक्टरों को आखिरी मौका: तीन माह में ज्वाइन करें नहीं तो नियुक्ति रद्द

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:43 PM (IST)

उत्तराखंड में नवनियुक्त डॉक्टरों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए अंतिम तीन माह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में नियुक्ति मिलने के बावजूद अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले नवनियुक्त डाक्टरों पर शासन ने सख्ती दिखाते हुए अंतिम मौका दिया है।

18 सितंबर, 2026 को जारी शासनादेश से तीन माह के अंदर संबंधित चिकित्सकों को अपने तैनाती स्थल पर ज्वाइन करना होगा। तय अवधि बीतने के बाद कार्यभार ग्रहण करने पर विचार नहीं किया जाएगा।

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. सुनीता टम्टा ने कहा कि कई नवनियुक्त चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण करने के लिए समय विस्तार का अनुरोध किया था। इस पर शासन ने अधिकतम तीन महीने की मोहलत देने का निर्णय लिया है।

निर्धारित अवधि में ज्वाइन नहीं करने पर संबंधित चिकित्सक का अभ्यर्थन स्वत: निरस्त माना जाएगा। अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले चिकित्सकों में डा. संयम मोदी, डा. आस्था सिंह, डा. राहुल सिंह बर्तवाल, डा. मेहुल दत्त, डा. वैभव जिरोटिया, डा. अक्षी राज कटारिया, डा. रितेश करवरिया।

डा. स्नेहा चौहान, डा. अरत सिंह, डा. भरत सिंह, डा. शैलेज शाह, डा. प्रकाश, डा. आयुषी सैनी, डा. कामना रावत, डा. ऋचा सेमवाल, डा. मो. आरिफ अंसारी, डा. चन्द्रेश सिंह मर्तोलिया, डा. गौरव रस्तोगी, डा. सोनिया रावत और डा. सुमित जोशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग; सचिवालय घेराव के दौरान हरीश रावत भी मौजूद

यह भी पढ़ें- देहरादून: लेनदेन विवाद में महिला के अपहरण का किया था प्रयास, अब पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपिता गिरफ्तार