देहरादून: लेनदेन विवाद में महिला के अपहरण का किया था प्रयास, अब पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपिता गिरफ्तार
सहस्त्रधारा रोड पर एक महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपिता को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1790421824748_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। सहस्त्रधारा रोड पर महिला के अपहरण का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपिता को गिरफ्तार किया है। पैसे के लेनदेन के विवाद के चलते आरोपिता ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डराने के उद्देश्य से अपहरण का प्रयास किया गया था।
मामले में अपहरण का प्रयास करने वाले चार आरोपित अभी फ़रार है। शनिवार को एसपी देहात जया बलोनी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह बेटी को स्कूल के लिए बस में छोड़ने जा रही महिला सुषमा को काले रंग की स्विफ्ट कार में आए आरोपित अपहरण कर ले जाने का प्रयास करने लगे।
इसी बीच महिला के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकले। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। कानन कुंज के पास कार से उतरकर दो आरोपित महिला को खींचने का प्रयास करते दिखे।
घटना के बाद पुलिस की तीन टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए लगी हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल एक महिला अन्नू उर्फ चाहत को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून जू में आएगा सफेद रॉयल बंगाल टाइगर, ग्वालियर गई टीम
मामले में अभी दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु अभी फरार है। आरोपिता का पीड़िता के साथ लेनदेन को लेकर विवाद था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर पर हादसे में कारोबारी के पुत्र की मौत, क्रेटा का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा
