विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, उत्पादन क्षमता पहुंची एक गीगावाट तक

Published: Thu, 19 Feb 2026 03:32 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा उत्पादन में एक गीगावाट का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, कुल क्षमता 1027.87 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता ने एक गीगावाट (1000 मेगावाट) का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान बना दिया है। अब राज्य की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 1027.87 मेगावाट हो गई है।

सौर ऊर्जा का उत्पादन तेजी से बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड हरित ऊर्जा का नया केंद्र बन गया है। अब प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक सौर ऊर्जा क्षमता को 2.5 गीगावाट (2500 मेगावाट) करने का है।

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड की पहचान जलविद्युत परियोजनाओं से होती थी, लेकिन सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक गीगावाट से अधिक स्थापित सौर क्षमता हासिल कर राज्य ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ठोस नींव रख दी है।

राज्य ने यह उपलब्धि अनेक योजनाओं के सतत क्रियान्वयन से प्राप्त की है। इस उपलब्धि को पाने में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एजेंसी ने खासकर दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों तक सौर ऊर्जा को पहुंचाकर जन-जन से जोड़ा।

प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण, सब्सिडी का प्रविधान, सरल अनुमोदन प्रक्रिया तथा निजी निवेश को प्रोत्साहन दिया। इन प्रयासों से उत्तराखंड तेजी से देश के अग्रणी सौर ऊर्जा राज्यों की पंक्ति में आ खड़ा हुआ।

राज्य की कुल सौर क्षमता

  • परियोजना---क्षमता (मेगावाट में )
  • ग्राउंड माउंटेड परियोजनाएं-- 397
  • रूफटाप सोलर पावर प्लांट (पीएम सूर्यघर) -- 241
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना -- 137
  • कामर्शियल नेट मीटरिंग -- 110
  • कैप्टिव सोलर पावर प्लांट -- 51
  • नहरों पर स्थापित संयंत्र-- 37
  • सरकारी भवन -- 26

पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 100 मेगावाट से अधिक क्षमता के संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया में चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त कैप्टिव सोलर पावर प्लांट के 30 मेगावाट और सरकारी भवनों पर 13.5 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति उनकी स्पष्ट नीति से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा का जो व्यापक विजन देश के सामने रखा गया, उसी प्रेरणा से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप मिला। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों ने न केवल ऊर्जा उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सका, बल्कि हजारों युवाओं और स्थानीय उद्यमियों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार भी खोले गए। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान और मजबूत करेगा।

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

यह भी पढ़ें- देहरादून यूसीबी बैंक घोटाला: 9000 ग्राहक परेशान, सीएम धामी से सीबीआई जांच की मांग

यह भी पढ़ें- खेल भूमि बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड, डबल इंजन सरकार में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाएं: सीएम धामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।