विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में कोरोना के 500 दिन, साढ़े तीन लाख लोग हुए संक्रमित

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 09:17 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को 500 दिन हो चुके हैं। इस अवधि में उत्तराखंड ने कई ...और पढ़ें

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को 500 दिन हो चुके हैं।
Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को 500 दिन हो चुके हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को 500 दिन हो चुके हैं। इस अवधि में उत्तराखंड ने कई उतार-चढ़ाव के साथ कोरोना की पहली लहर को झेला और अब कदम दूसरी लहर पर विजय हासिल करने की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस अंतराल में करीब साढ़े तीन लाख (3,41,874) लाख संक्रमित हो गए और 7361 व्यक्तियों की जान चली गई। फिर भी इतनी राहत जरूर है कि तीन लाख 27 हजार 818 व्यक्ति (95.89 फीसद) कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे।

कोरोना के विकट दौर में राज्य की संक्रमण दर 25 फीसद तक भी पहुंच गई थी। वहीं, देहरादून में यह आंकड़ा दूसरी लहर में मई माह में 35 फीसद को पार कर गया था। हालांकि, संक्रमण के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से मैदान से लेकर पहाड़ तक राहत है और अब कोरोना वैक्सीन के रूप में नई उम्मीद भी सामने हैै। कोरोनाकाल में हेल्थ केयर वर्कर्स व अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने का जो कार्य किया व मानव सेवा की सबसे बड़ी मिसाल ही कही जा सकती है।

जब बड़ी संख्या में लोग बीमार थे और जो बीमार नहीं थे, वह अपने घरों में कैद थे, तब भी हेल्थ केयर वर्कर्स निरंतर संक्रमित मरीजों का इलाज करने में जुटे रहे। अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स भी अपनी-अपनी जगहों पर ड्यूटी पर तैनात रहते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3500 से ज्यादा बिजली कर्मी हड़ताल पर, बढ़ीं मुश्किलें; बंद कमरे में ऊर्जा मंत्री से हो रही वार्ता

 

कोरोना के 43 नए मामले आए

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए। चिंता की बात यह जरूर रही कि इस अंतराल में दो मरीजों की मौत भी हो गई।

मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 28 हजार 294 सैंपलों की जांच में महज 0.15 फीसद सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई। चंपावत, पौड़ी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। सर्वाधिक सात-सात व्यक्ति देहरादून व रुद्रप्रयाग में संक्रमित मिले।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, विभिन्न विभागों में कई पदों पर नौकरी का अवसर