विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, छह जिलों में एक भी मामला नहीं

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 21 Sep 2021 10:11 AM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update कोरोना की रफ्तार अब मंंद पड़ गई है। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में कोरोना का ...और पढ़ें

मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, छह जिलों में एक भी मामला नहीं।
मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, छह जिलों में एक भी मामला नहीं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार अब मंंद पड़ गई है। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया, जबकि अन्य सात जिलों में भी आंकड़ा इकाई में रहा। कुल 11 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 15 हजार 227 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 15 हजार 216 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी व पिथौरागढ़ में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून, बागेश्वर व नैनीताल में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि छह जिलों हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

अभी तक प्रदेश में 343393 मामले आए हैं, जिनमें अब तक 329651 (96 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 267 सक्रिय मामले हैं। टिहरी जिले में कोरोना का कोई मामला नहीं है। वहीं, कोरोना से 7390 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।

देहरादून में डेंगू के चार संदिग्ध मिले

दून मेडिकल कालेज अस्पताल में डेंगू के चार संदिग्ध भर्ती हुए हैं। रैपिड जांच में उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है, पर एलाइजा जांच अभी नहीं हुई है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल में आठ बेड का एक नया वार्ड तैयार हो गया है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया, चिकित्सकों को कहा गया है कि मरीजों की एलाइजा जांच कराएं।

स्कूल में कोरोना की दस्तक से अभिभावकों में भय

प्रदेश में पहली से पांचवीं के स्कूल आज से खुल गए हैं। इससे ठीक पहले रविवार को जीएमएस रोड स्थित एन मैरी स्कूल में एक छात्र की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आने से अभिभावकों में दहशत फैल गई। हालांकि, स्कूल ने सोमवार देर शाम अभिभावकों को संदेश जारी कर छात्र की आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने की सूचना दी है। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड के नौ जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वाईएस चौधरी ने बताया कि स्कूल को बच्चे के संपर्क में रहे सभी छात्र, शिक्षक, उसके अभिभावक और स्टाफ की कोरोना जांच करवाने के आदेश दिए गए हैं। स्कूल ने आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना भी विभाग को दी, लेकिन इसका प्रमाण अब तक उपलब्ध नहीं करवाया।

 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का एक और सच सामने, पांच साल तक के इतने फीसद बच्चे एनीमिया से ग्रसित