विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में कोरोना के 1226 मामले, 32 संक्रमितों की मौत; 30357 केस एक्टिव

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 30 May 2021 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 10:36 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है। रविवार को 1226 नए मामले ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना के 1226 नए मामले, 32 संक्रमितों की मौत।
उत्तराखंड में कोरोना के 1226 नए मामले, 32 संक्रमितों की मौत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update कोरोना की दूसरी लहर में जितनी तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ उससे तेजी से अब मामले घट भी रहे हैं। रविवार को राज्य में कोरोना के 1226 मामले आए हैं। पिछले पचास दिन में ये एक दिन में आए सबसे कम मामले हैं। इससे पहले नौ अप्रैल को मरीजों की संख्या 748 रही थी। मई माह के शुरू में संक्रमण दर में खासी तेजी आ गई थी। पर अब इसमें भी गिरावट आ रही है। रविवार को यह 4.06 फीसद रही है। यह मई में अभी तक की सबसे कम संक्रमण दर है। अच्छी बात ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब तेजी से बढ़ रहा है। 

प्रदेश में 1927 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद रिकवरी दर 87.07 फीसद पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मामले भी घटकर 30357 पर आ गए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों का अधिकतक आंकड़ा 80 हजार के करीब चला गया था। बता दें कि राज्य में अब तक तीन लाख 28 हजार 338 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें दो लाख 85 हजार 889 लोग स्वस्थ हो गए हैं। मई माह में दस लाख से अधिक जांच स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को निजी व सरकारी लैब से 30149 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 28923 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक अच्छी बात ये है कि मई में अब तक दस लाख से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। 

रविवार को यह संख्या दस लाख 21 हजार 976 पहुंच गई है। इस हिसाब से मई में 34 हजार सैंपल की जांच हर दिन की गई है। पांच मई को सबसे ज्यादा 45 हजार से अधिक जांच की गई थी। इस माह की सबसे कम मौत राज्य में कोरोना से होने वाली मौत पर भी कुछ लगाम लगी है। रविवार को कोरोना संक्रमित 32 मरीजों की मौत हुई है। मई में यह एक दिन में हुई सबसे कम मौत हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मौत देहरादून जनपद में हुई हैं, जबकि छह मौत नैनीताल, चार ऊधमसिंहनगर, दो हरिद्वार व एक पौड़ी गढ़वाल में हुई है। इसके अलावा 9 मौत, बैकलॉग के रूप में जुडी है। 

अब तक राज्य में 6401 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना मृत्यु दर 1.95 फीसद है। बागेश्वर में संक्रमण दर एक फीसद से कम पहाड़ के कुछेक जिले छोड़ अब राज्यभर में संक्रमण दर कम होने लगी है। रविवार को बागेश्वर में संक्रमण दर एक फीसद से भी नीचे रही है। बागेश्वर समेत छह जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण दर पांच फीसद से कम हैं। अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल व पिथौरागढ़ में संक्रमण दर अभी भी ज्यादा है। 

जनपद-जांच-मामले-संक्रमण दर 

अल्मोड़ा: 140, 21, 15

बागेश्वर: 1413, 04, 0.28

चमोली:  1005, 87, 8.65

चंपावत:  669, 22, 3.28

देहरादून:  6071, 241, 3.96

हरिद्वार:  6656, 159, 2.38

नैनीताल:  1165, 59, 5.06

पौड़ी गढ़वाल: 1072, 100, 9.32

पिथौरागढ़: 3242, 276, 8.51

रुद्रप्रयाग: 923, 50, 5.41

टिहरी गढ़वाल: 1630, 94, 5.76

ऊधमसिंहनगर: 5062, 89, 1.75

उत्तरकाशी: 1101, 24, 2.17

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में थमने लगा कोरोना, डेढ़ माह में सबसे कम 1687 मामले

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें