विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: मई में दिखा चरम, पर अब उम्मीद की किरण; अंतिम दिन 3.79 फीसद रही संक्रमण दर

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 11:09 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। रविवार को 1156 नए मामले सामने ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना के 1156 नए मामले, 44 संक्रमितों की मौत।
उत्तराखंड में कोरोना के 1156 नए मामले, 44 संक्रमितों की मौत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update पिछले साल कोरोना की दस्तक होने के बाद से अब तक मई का महीना सबसे घातक साबित हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर ने इस दौरान जमकर कहर बरपाया है। राहत की बात ये है कि मई खत्म होते-होते कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। माह के अंतिम दिन प्रदेश में कोरोना के 1156 नए मामले आए और संक्रमण दर 3.79 फीसद रही है, जबकि एक वक्त पर मरीजों का आंकड़ा साढ़े 9 हजार के पार और संक्रमण दर 26 फीसद से ऊपर पहुंच गई थी। ऐसे में आंकड़े अब उम्मीद जगा रहे हैं। अच्छी बात ये भी है कि रिकवरी की रफ्तार अब तेज है। सोमवार को भी संक्रमितों से कई ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। विभिन्न जिलों में 3039 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद रिकवरी दर बढ़कर 87.69 फीसद हो गई है। बता दें कि राज्य में अब तक 329494 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 288928 ठीक हो चुके हैं।

आठ जिलों में संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अलग-अलग लैब से 30466 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 29310 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अच्छी बात ये है कि प्रदेश के आठ जिलों में संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे रही है, जबकि एक वक्त पर जिलेवार संक्रमण दर भी बीस फीसद से ऊपर थी।

खत्म नहीं हो रहा मौत का बैकलॉग

प्रदेश में कोरोना संक्रमित 44 मरीजों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 21 मौत देहरादून जिले में हुई हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में आठ, नैनीताल में सात, हरिद्वार में चार, पौड़ी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा सात मौत बैकलॉग के तौर पर जुड़ी हैं, जिनमें तीन देहरादून और दो-दो मौत, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 6452 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना मृत्यु दर 1.96 फीसद है।

जनपद-जांच-मामले-संक्रमण दर

अल्मोड़ा:771,82,10.63

बागेश्वर:1157,47, 4.06

चमोली:1233,64,5.19

चंपावत:936,32,3.41

देहरादून:6186,205, 3.31

हरिद्वार:7103,105,1.47

नैनीताल: 2307,161,6.97

पौड़ी गढ़वाल: 976,84,8.60

पिथौरागढ़: 1619,74,4.57

रुद्रप्रयाग: 526,37,7.03

टिहरी गढ़वाल: 1774,42,2.36

ऊधमसिंहनगर: 4795,173,3.60

उत्तरकाशी: 1083,50,4.61

मई में दिखा कोरोना का चरम

कुल मामले-148973

कुल जांच-1012253

संक्रमण दर-14.72

कुल रिकवरी-164363

कुल मौत-3828

ये रही स्थिति

-अब तक के 45 फीसद मामले मई माह में

59 फीसद मौत पिछले एक माह में हुई

-57 फीसद रिकवरी अकेले मई में हुई

-21 फीसद जांच बीते एक माह में हुई

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में कोरोना के 1226 मामले, 32 संक्रमितों की मौत; 30357 केस एक्टिव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें