यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Coronavirus News Update:उत्तराखंड में आठ जिलों में नहीं आया कोरोना का नया मामला
Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से प्रदेश में अब सुकून है। न केवल नए मामले मिलने की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से प्रदेश में अब सुकून है। न केवल नए मामले मिलने की दर कम हुई है, बल्कि एक्टिव केस का बोझ भी घट रहा है। वहीं मौत के आंकड़ों में भी कमी आई है। रविवार को भी राहत बरकरार रही। आठ जिलों में जहां एक भी नया मामला नहीं मिला है, वहीं किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई।
राज्य में मौत का आंकड़ा 16 दिन बाद शून्य रहा है। इधर, अन्य पांच जिलों में कोरोना के 54 मामले मिले हैं। जबकि एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। पिछले कई माह में राज्य में रिकवरी की यह सबसे कम आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 7106 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 7052 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 26 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 12, हरिद्वार में नौ, ऊधमसिंह नगर में छह व चंपावत में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। ऐसे में रविवार का दिन अधिकांश जिलों के लिए सुकूनभरा रहा।
यह भी पढ़ें- अशासकीय शिक्षकों को जल्द मिलेगा सामूहिक बीमा का लाभ
जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौैरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी में एक भी नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 96820 मामले मिले हैं। जिनमें 93061 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 687 एक्टिव केस हैं। 1392 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।
