विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले, एक्टिव केस का आंकड़ा भी दस हजार के पार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2020 07:56 AM (IST)

Uttarakhand Coronavirus News Update उत्तराखंड में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले आए हैं।

Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले, एक्टिव केस का आंकड़ा भी दस हजार के पार
Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले, एक्टिव केस का आंकड़ा भी दस हजार के पार

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Coronavirus News Update उत्तराखंड में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले आए हैं। चिंता की बात ये है कि कुल सैंपल में 15.26 फीसद पॉजिटिव निकले हैं। प्रदेश में कोरोना की दस्तक होने से अब तक यह एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों का विश्लेषण करें तो देहरादून में हर तीसरा, नैनीताल में हर चौथा और ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में टेस्ट कराने वाला हर पांचवां व्यक्ति संक्रमित निकला है।

राज्य में सक्रिय केस का आंकड़ा भी दस हजार के पार पहुंच गया है। जबकि 18 दिन पहले तक यह पांच हजार था। प्रदेश में अब तक 31973 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 65.81 फीसद यानी 21040 स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 10393 एक्टिव केस हैं। राज्य में रविवार को कोरोना से 12 की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 418 पहुंच चुका है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी और निजी लैब में कुल 10725 सैंपल की जांच हुई है। इनमें 9088 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सर्वाधिक 623 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं हरिद्वार में 318 व ऊधमसिंह नगर में 240 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं नैनीताल में 211, पौड़ी गढ़वाल में 57, पिथौरागढ़ में 34, चंपावत में 32, टिहरी गढ़वाल 27, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13, रुद्रप्रयाग में 12 और चमोली में सात लोग संक्रमित मिले हैं। कुल मिलाकर पिछले 13 दिन में प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के प्राइमरी कॉन्टेक्ट वाले सभी व्यक्तियों की होगी सैंपलिंग

एक दिन में रिकॉर्ड 1009 मरीज डिस्चार्ज 

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच रिकवरी कुछ हद तक सुकून दे रही है। रविवार को प्रदेश में 1009 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। ये एक दिन में डिस्चार्ज किए गए मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है। देहरादून से 329, ऊधमसिंह नगर से 311, नैनीताल से 209, टिहरी से 63, उत्तरकाशी से 29, पिथौरागढ़ से 27, अल्मोड़ा से 14, पौड़ी से 11, रुद्रप्रयाग व चंपावत से छह-छह और चमोली से चार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में 29 हजार के पार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 995 नए मामले आए सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।