विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में गुरुवार को आए कोरोना के 416 नए मामले, 327 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 13 Aug 2020 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:02 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus News Update उत्‍तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 416 नए मामले आए जबकि 327 मरीज स्‍वस्‍थ हुए। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई।

Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में गुरुवार को आए कोरोना के 416 नए मामले, 327 मरीज हुए स्‍वस्‍थ
Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में गुरुवार को आए कोरोना के 416 नए मामले, 327 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Coronavirus News Update उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। हालांकि गुरुवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या ने राहत जरूर दी। राज्‍य में कुल 416 कोरोना के नए मामले  आए, जबकि 327 ठीक हुए। इनमें सबसे ज्‍यादा ऊधम सिंह नगर से 192, जबकि  हरिद्वार से 107 मामले आए। इसके अलावा देहरादून से 36, टिहरी और चंपावत से 16-16, उत्‍तरकाशी व नैनीताल से 15-15, बागेश्‍वर से नौ, पौड़ी से पांच, रुद्रप्रयाग से चार जबकि एक मामला अल्‍मोड़ा से आया। वहीं, तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। राज्‍य में अब तक कुल 11302 पॉ‍जीटिव मामले आ चुके हैं, जबकि 7014 ठीक हो चुके हैं। इस समय 4103 एक्टिव केस हैं और 143 की मौत हो चुकी है। 42 राज्‍य से बाहर जा चुके हैं। 

वहीं, गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में  हरिद्वार निवासी 26 वर्षीय युवती और 72 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहींं, आइडीपीएल पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही की कोविड रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद सिपाही को एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से आइडीपीएल चौकी से जुड़े तमाम लोग अब श्यामपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराएंगे। यहां आनेवाले फरियादी की सुनवाई के लिए चौकी के निकट चीता पुलिस तैनात की गई है।

सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना पॉजिटिव, एम्स ऋषिकेश में भर्ती 

बुधवार शाम बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून रामशरण नौटियाल कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्‍हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के मुताबिक उनका देहरादून के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेंडम सैंपल लिया गया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें बुधवार की सायं एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एम्स में उनका कोविड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

तीन विचाराधीन कैदियों में कोरोना की पुष्टि

उप कारागार रुड़की में बंद तीन विचाराधीन कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों बंधुओं को जेल में ही एक अलग कमरे में क्‍वारंटाइन किया गया है। चिकित्सकों ने जेल पहुंचकर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की। तीनों बंदी स्वस्थ हैं। इसके अलावा एक ही परिवार के 5 लोगों में पुराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंडी में भी छह और व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित लोगों की हुई मौत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति तीन बुजुर्ग मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। एम्स प्रशासन के मुताबिक कावली देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग, हरिद्वार निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग और जसपुर उधम सिंह नगर निवासी 60 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। एम्स प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है।

उत्‍तराखंड में पूर्व मंत्री समेत 454 नए मरीज, चार और लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 147 पहुंच गई। इस बीच 454 नए मामले भी सामने आए हैं। नए संक्रमितों में प्रदेश के पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ भी शामिल हैं। वहीं, 217 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। राज्य में अब संक्रमितों का आंकड़ा 10886 हो गया है। हालांकि, इनमें से 6687 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4013 सक्रिय मामले हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत के चलते पांच अगस्त को यहां लाया गया था। 22 जुलाई से फेफड़ों का इलाज करा रहे उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 60 वर्षीय शख्स ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। किडनी व अन्य रोगों के इलाज के लिए 10 अगस्त से भर्ती हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति और हाइपरटेंशन व डायबिटीज के इलाज के लिए चार अगस्त से भर्ती हरिद्वार के कनखल निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की भी रात मौत हो गई। मरने वाले चारों मरीज कोरोना पॉजिटिव थे।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को 6716 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 6277 निगेटिव और 454 पॉजिटिव हैं। हरिद्वार में चौथे दिन भी सबसे अधिक 139 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इनमें ज्यादातर संक्रमितों के संपर्क में आए लोग हैं। ऊधमसिंह नगर में 119 और लोग संक्रमित मिले। देहरादून में 82 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चमोली में सेना के 15 जवानों समेत 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। टिहरी में 17, नैनीताल में 28, चंपावत में 12, पिथौरागढ़ में सात, पौड़ी में पांच और रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व अल्मोड़ा में तीन-तीन नए मरीज सामने आए हैं।

यूएस नगर में सबसे ज्यादा 72 स्वस्थ

24 घंटों के दौरान स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में सबसे अधिक संख्या 72 ऊधमसिंह नगर में रही। हरिद्वार में 46, अल्मोड़ा में 23, टिहरी में 21, नैनीताल में 20, देहरादून में 17, रुद्रप्रयाग में 11, पौड़ी में 5 और चमोली व उत्तरकाशी में एक-एक मरीज स्वस्थ हुआ।

राजभवन में 29 कार्मिकों के सैंपल लिए

राजभवन में तैनात महिला अफसर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब एहतियात के तौर पर राजभवन के 29 कार्मिकों के भी सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को परीक्षण के लिए लैब में भेज दिया गया है। बीते रविवार को राजभवन सचिवालय में तैनात एक महिला अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद राजभवन सचिवालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। शुरुआत में अधिकारी के स्टाफ में तैनात निजी सचिव, वाहन चालक और परिचारक को होम क्वारंटाइन किया गया था। तभी इनके सैंपल भी ले लिए गए थे। अब एहतियात के तौर पर अन्य कार्मिकों के सैंपल लिए गए हैं। देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने इसकी पुष्टि की है।

बेहड़ से मिलने वालों की जुटाई जा रही जानकारी

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ बीते दिनों किसी काम से देहरादून आए थे। बुधवार को वह रुद्रपुर लौटे तो उन्हें बुखार आ गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। टीम ने उनके घर पहुंचकर जांच की तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इधर,देहरादून में वह किस-किस से मिले, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: एम्स ऋषिकेश में मिले 12 स्थानीय सहित 26 कोरोना संक्रमित

दून में सेना के छह जवान और एक चिकित्सक सहित 82 संक्रमित

दून को कोरोना एक भी दिन सुकून नहीं लेने दे रहा है। यहां हर दिन कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भी जिले में 82 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें सेना के छह जवान, एक चिकित्सक व दो स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। अब तक जिले में 2236 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें 1653 स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव 82 लोग में छह सेना के जवान हैं। जिन्हें गढ़ी कैंट स्थित सेना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा पटेलनगर स्थित एक अस्पताल के चिकित्सक और दो स्टाफ नर्स भी संक्रमित पाई गई हैं। एक दिन पहले भी इस अस्पताल से एक अन्य चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, तीलू रौतेली छात्रवास से लिए गए छह सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 29 लोग निजी लैब से जांच में संक्रमित पाए गए हैं। एम्स ऋषिकेश से भी 20 केस पॉजिटिव हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना से प्रशासनिक अधिकारी समेत सात की मौत, अब तक हुई 138 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।