विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election: उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, 2022 की निर्णायक जंग में जी-जान से जुटेंगे

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 09:45 AM (IST)

Assembly Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 की निर्णायक जंग में पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से ...और पढ़ें

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, 2022 की निर्णायक जंग में जी-जान से जुटेंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, 2022 की निर्णायक जंग में जी-जान से जुटेंगे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Assembly Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 की निर्णायक जंग में पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से जुटेंगे। उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए दो ट्रेनों का संचालन कराने के लिए भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की सराहना की। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए कृत संकल्प हैं। प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि नए साल में प्रदेश में बदलाव के लिए मजबूत जमीन तैयार की जाएगी। सड़क से लेकर सदन तक पार्टी मुस्तैदी से जन समस्याओं को उठा रही है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2017 में प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा नहीं किया। किसानों के ऋण माफ नहीं किए गए। बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा अधूरा रहा। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम कम नहीं हो रहे हैं। 

भाजपा में हर काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धति

राज्य ब्यूरो, देहरादून भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा में केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धति है। यह इसलिए, ताकि विचारों के साथ ही कार्यकर्ता का संगठन में स्थायित्व बना रहे।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महानगर पदाधिकारियों, दायित्वधारियों, मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने यह बात कही। बैठक में शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत करने के लिए ये समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथों पर सभी कार्यों के लिए एक-एक प्रमुख नियुक्त किए जाएं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पूरी तरह जुटने को कहा। उन्होंने पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभाॢथयों से संपर्क बनाने को भी कहा।

यह भी पढ़ें- पंतनगर विवि के ब्रांड नाम को किया कमजोर: हरीश