Move to Jagran APP

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मध्‍य प्रदेश के सागर पहुंचे, बचपन के दिनों को किया याद

Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज मध्‍य प्रदेश के सागर पहुंचे। यहां उन्‍होंने बचपन के दिनों को याद किया। वह पूर्व मंत्री हरवंश सिंह राठौर के यहां रुके। शाम को महार रेजिमेंट के सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Mon, 17 Oct 2022 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2022 06:49 PM (IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सागर आए।

जागरण संवाददाता, सागर /देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सागर आए। उन्होंने महार रेजिमेंट पहुंचकर सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया व सैनिकों को संबोधित किया।

loksabha election banner

डीएनसीबी स्कूल से हुई सीए धामी की पढ़ाई

पुष्‍कर सिंह धामी की माध्यमिक स्कूल की पढ़ाई सागर के छावनी परिषद की डीएनसीबी स्कूल में हुई। वह मंगलवार को डीएनसीबी स्कूल भी जाएंगे। जहां अपने पुराने शिक्षकों व उनके साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। यहां 45 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दोपहर पहुंचे ढाना हवाई पट्टी

सोमवार को पुष्‍कर सिंह धामी दोपहर 1.30 बजे सागर की ढाना हवाई पट्‌टी पर उतरे। यहां से वे कार से सदर स्थित राठौर बंगला पहुंचे। यहां उन्होंने बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के यहां भोजन किया। इसके बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

बचपन के दिनों को किया याद

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर अपने बचपन के दिनों का याद किया। उन्‍होंने कहा कि जब सागर की डीएनसीबी स्कूल में पढ़ाई करते थे, तब राठौर बंगल से लेकर स्कूल व स्कूल से लेकर सप्लाई डिपो तक नियमित घूमा करते थे। उनके जहन में आज भी यादें ताजा हैं। उनके पिता शेर सिंह महार रेजिमेंट में सबूदार थे।

  • उनकी मित्रता पूर्व विधायक हरनाम सिंह राठौर से थी। वे भी अपने पिता के साथ उनसे मिलने आते थे। तब से ही राठौर परिवार के सदस्य हमारे पारिवारिक मित्र हैं।

पुराने साथियों के साथ मिलकर अच्छा लगा

सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल भी महार रेजीमेंट के कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत के साथ सागर आने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन बिपिन रावत के दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद उनका यह कार्यक्रम टल गया था। इस साल सैनिक सम्मेलन में आना हुआ तो डीएनसीबी स्कूल जाने व राठौर परिवार के यहां जाने का कार्यक्रम तय किया। आज अपने पुराने साथियों के साथ मिलकर अच्छा लगा रहा है।

तेजी से हो रहा विकास कार्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने उत्तराखंड के चार धाम के चारों ओर की सड़कों बन गई। केदारनाथ धाम में आपदा के कारण जो क्षति हुई थी, उसका काम हो रह है। वर्ष 2023 तक पुननिर्मााण हो जाएगां वहीं बदरीनाथ धाम का भी मास्टर प्लान तैयार है। वहां धार्मिक स्थलों का पुननिर्माण हो रहा है। हवाई अड्डों का काम तेजी से चल रहा है।

इस साल केदार नाथ धाम पहुंचे 40 लाख यात्री

उन्होंने कहा कि इस साल केदारनाथ धाम की 40 लाख लोगों ने यात्री की। यह क्रम जारी है। वहीं चार लाख कावड़िया गंगा का जल लेकर गए। राठौर बंगले के बाद सीएम धामी महार रेजीमेंट के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: उत्‍तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने की शुरुआत, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

बलिदानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

राठौर बंगला के बाद सीएम धामी महार रेजिमेंट वार मेमोरियल पहुंचे और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महा रेजिमेंट की म्यूजियम का अवलोकन किया। सीएम धामी ने शाम को सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से : मुख्यमंत्री धामी का धमाल, हरदा और प्रीतम बोले वाह कमाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.