मुख्यमंत्री धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बातचीत, नरेंद्रनगर घटनाक्रम पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर घटनाक्रम के बाद दलेर मेहंदी से फोन पर बात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान हुए घटनाक्रम के आलोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरे दिन भी सक्रिय रहे। बीते दिवस उन्होंने प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह से बात की थी और शुक्रवार को दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
इस दौरान नरेंद्रनगर के घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की अतिथि सत्कार की परंपरा का उल्लेख करते हुए आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भव:’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। राज्य की लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और आपसी सद्भाव की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है।
यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराएं सभी के प्रति सम्मान और आत्मीयता का संदेश देती हैं।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विगत दिनों हुए घटनाक्रम को पीछे छोड़ते हुए आपसी संवाद और सौहार्द की भावना के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए दी 496 करोड़ की धनराशि को मंजूरी
यह भी पढ़ें- चकराता की दुल्हन ने लगाई सड़क की गुहार, सीएम धामी ने दे दिए आदेश... बोली- 'अभी नहीं दूंगी धन्यवाद'
