विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चकराता की दुल्हन ने लगाई सड़क की गुहार, सीएम धामी ने दे दिए आदेश... बोली- 'अभी नहीं दूंगी धन्यवाद' 

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 09:52 AM (IST)

बुल्हाड़ से उदांवा गांव बारात लेकर पैदल पहुंची दुल्हन शर्मिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनकी अपील पर संज्ञान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, विकासनगर। बुल्हाड़ से उदांवा गांव बारात लेकर पैदल पहुंची दुल्हन शर्मीला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उनकी अपील का संज्ञान लेने पर आभार जताया है, लेकिन सीएम को असली धन्यवाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ही देंगी।

उन्होंने कहा कि उदांवा गांव की सड़क निर्माण को लेकर पूर्व में भी कई बार आश्वासन मिल चुके है, लेकिन अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है।

बताया कब करेंगी धन्यवाद

दुल्हन शर्मीला ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का वास्तविक धन्यवाद तभी करेंगी, जब उदावा गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी।

वहीं रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शासन को निर्देशित कर दुल्हन की पीड़ा के साथ ही आजादी के बाद से उदांवा गांव की सड़क निर्माण की मांग को पूरा करने की पहल की है। लोगों को अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- चार घंटे पैदल चल दुल्हन पहुंची ससुराल, बोली- 'सड़क बनवा दो धामी जी'