विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए दी 496 करोड़ की धनराशि को मंजूरी

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:40 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 496 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के संचालन से लेकर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 496 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें समग्र शिक्षा के तहत विद्यालयों और शिक्षक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के वेतन-भत्तों के लिए 445.92 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि मंजूर की गई है। वहीं, हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों के साथ विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल, हेलीपैड और धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों को भी गति देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों तथा शिक्षक शिक्षा की स्थापना संबंधी मदों में वेतन-भत्तों आदि के लिए 445.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

वहीं, कुंभ मेला-2027 के लिए हरिद्वार में गंगा नहर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण के लिए 8.43 करोड़ रुपये और किराये पर फर्नीचर व सजावटी कपड़ों की व्यवस्था के लिए 14.57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने टिहरी में जखेड़ से सुमाड़ी-कपरोली मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 2.04 करोड़, पिथौरागढ़ में गणाई-बनकोट मार्ग से भट्टीगांव-तारसिमोली मार्ग के विस्तार व डामरीकरण के लिए 4.09 करोड़ और देहरादून के कालसी क्षेत्र में उद्पाल्टा-उपरौली मार्ग के अनुरक्षण के लिए 1.91 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्हाेंने नैनीताल के कसियालेख-हरिनगर-अक्सोड़ा मार्ग के सुधारीकरण के लिए 3.82 करोड़, चंपावत के लोहाघाट-भनोली मार्ग के लिए 4.94 करोड़ और ऊधम सिंह नगर के खटीमा में सड़क निर्माण के लिए 3.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में अन्य मार्गों के निर्माण व पुनर्निर्माण तथा पौड़ी के रिखणीखाल और नैनीताल के डौन परेवा में हेलीपैड निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

उन्होंने मसूरी क्षेत्र में नलकूप, पंप हाउस और राइजिंग मेन के कार्यों के लिए 3.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। टिहरी के प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों, शौचालयों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये मंजूर करने का अनुमोदन दिया गया है।

चंपावत के मूलाकोट में राजकीय इंटर कालेज तक दीवार सहित इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाने के लिए भी 46.46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा 18 नए मामले सामने आए

यह भी पढ़ें- देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, शिक्षक पर कार्रवाई न होने से फूटा अभिभावकों का गुस्सा