विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में विकास की बयार: मुख्यमंत्री धामी ने 81 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, इन जिलों में होंगे विकास कार्य

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:53 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 81 करोड़ रुपये की धनराशि ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आन्तरिक मार्गों का निर्माण किये जाने के लिए 9.94 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी।

इसके साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम माजरी ग्रांट के वैश्नवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से लेकर गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक 02 किमी० सड़क का निर्माण किये जाने हेतु 1.37 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।

इसी तरह जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु 74.24 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 44.54 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर, कुमाल्ता, स्यूसी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य किये जाने हेतु 49.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों को भी मिली धनराशि

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अन्तर्गत डाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर का सुदृढीकरण किये जाने के लिए 1.62 करोड़, जनपद पिथौरागढ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 32.53 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

वहीं, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 98.79 के सापेक्ष 50.00 लाख तथा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 79.74 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 31.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

पौढ़ी और पिथौरागढ़ में इन कामों के लिए मिला पैसा

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल की कोटद्वार शाखा के अन्तर्गत कोटद्वार नगर की सनेह नगरीय पेयजल योजना में सनेह मल्ली में नलकूप खनन उद्वर्व जलाशय निर्माण किये जाने हेतु 3.30 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु 44.13 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

टिहरी और हरिद्वार में भी विकास कार्यों के लिए प्रदान की धनराशि

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग, कीर्तिनगर तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 121.30 लाख की स्वीकृति एवं योजना के कार्य प्रारम्भ किये जाने के लिए 50.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के कुम्भ मेला-2027 के लिए भारत सरकार अवस्थापना अनुदान के अन्तर्गत प्रस्तावित 18 कार्यों के लिए 61.42 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र लोहाघाट के त्यौन्दर बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण करने के लिए 20 लाख, भूमिया बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण करने के लिए 20 लाख तथा महारूद्र मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण करने के लिए 20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें- नवरात्र के लिए देहरादून में नया यातायात प्लान: पलटन बाजार बना जीरो जोन, जाम से बचने के लिए इन निर्देशों का करें पालन

यह भी पढ़ें- बांसुरी स्वराज ने देहरादून में परखी भाजपा की सियासी ताकत, 2027 चुनाव की तैयारी