Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अनाथ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपना 57वां जन्मदिन आर्य समाज की ओर से संचालित श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ मनाया। यहां मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक भी काटा। आश्रम परिसर में स्थित यज्ञशाला में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन किया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:32 PM (IST)
57 वर्ष के हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।

राज्य ब्यूरो, देहरादून।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपना 57वां जन्मदिन आर्य समाज की ओर से संचालित श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ मनाया। यहां मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक भी काटा। इसके बाद आश्रम परिसर में स्थित यज्ञशाला में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। आश्रम के सदस्यों और बच्चों ने हवन में आहुति डालकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री तिलक रोड स्थित आश्रम में पहुंचे तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने स्वागत गान से उनका स्वागत किया। इसके बाद आश्रम के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और पुष्गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री तकरीबन 35 मिनट तक आश्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने आश्रम के पदाधिकारियों से बच्चों के रहन-सहन व खानपान को लेकर चर्चा भी की। आश्रम के अधिष्ठाता ओम प्रकाश नांगिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि आश्रम में वर्तमान में 48 बालक-बालिकाएं रह रहे हैं। आश्रम का संचालन निस्वार्थ भाव से सेवा करने वालों की मदद से किया जा रहा है। बच्चों के लिए खाने की बुकिंग लोग एक हफ्ते पहले ही कर देते हैं। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, भाजपा आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अनीता बौड़ाई, आश्रम के सह अधिष्ठाता धीरेंद्र मोहन सचदेव, सुदेश भाटिया, नारायण दत्त पंचाल, विश्वमित्र गोगिया, सतीश चंद्र, स्नेहलता खट्टर आदि मौजूद रहे। 

कार्यकर्त्‍ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

भाजपा आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने घंटाघर पर मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, डॉ. आदित्य, रविंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री समेत कई मुख्यमंत्रियों ने ट्वीट कर बधाई दी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही विभिन्न राज्यों के पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्रियों, भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों ने ट्वीट कर बधाई दी। मुख्यमंत्री को ट्विटर पर बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अश्विनी कुमार चौबे के अलावा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, गणेश जोशी, हरक सिंह रावत आदि शामिल हैं।

संतों ने दिया आशीर्वाद 

श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, आचार्य महामंडलेश्वर आनंद अखाड़ा स्वामी बालकानंद गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिया। संतों ने उन्हें लोकहित, राष्ट्रहित और राज्यहित में काम करते लगातार विकास के पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दीं। 

यह भी पढ़ें- 57 के हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.