Move to Jagran APP

57 के हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन

Tirath Singh Rawat birthday मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए। नौ अप्रैल 1964 को उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों पट्टी असवालस्यूं में हुआ था। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना करेंगे।

By Edited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 01:40 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:57 PM (IST)
57 के हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन
57 के हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे जन्मदिन

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Tirath Singh Rawat birthday : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए। नौ अप्रैल 1964 को उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में हुआ था। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना करेंगे। गुरुवार को ही इस संबंध में तैयारी कर ली गई।

loksabha election banner

पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी ने बताया कि संगठनात्मक रूप से मुख्यमंत्री ने पार्टी को नए सिरे से मजबूत किया। वह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। चौबट्टाखाल से विधायक चुने गए। अभी वह गढ़वाल लोकसभा से सांसद हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। आज उनके जन्मदिन को हम प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे। उनके व्यक्तित्व ने यह साबित कर दिया कि आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पर पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते समय उन्होंने इसे साबित भी किया। यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही संभव है। 

हेमंत ने बताया कि मुख्यमंत्री को बधाई दी जाएगी। हमेे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी 2022 में फिर पूर्ण बहुमत में आएगी। जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कोविड नियमों का भी पालन किया जाएगा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बेस अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया जाएगा। जरूरतमंदों को भोजन भी कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। हमारी कोशिश सल्ट उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस का तोहफा देने की है। इसके लिए पूरी पार्टी मनोयोग से जुटी है। आने वाले दिनों में भाजपा और भी मजबूत होगी। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.