उत्तराखंड कैबिनेट बैठक कल: अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में 3000 ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में अनुपूरक बजट समेत कई विधेयकों पर मुहर लगाने की संभावना है।
प्रदेश में 27 अक्टूबर से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में प्रस्तावित है। इस सत्र में अनूपूरक बजट पारित होना है। इस बजट से शेष वर्ष में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विधानसभा में 3000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट रखने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल सकती है। सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
मंत्रिमंडल की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर निकायों को राज्य से मिलने वाले अनुदान को लेकर छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चंपावत, 98.18 करोड़ की 20 योजनाओं की दी सौगात
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा और होगी पुख्ता, इसके पीछे क्या है वजह?
