विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UBSE 10th 12th Result 2026: आज आएगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम, पहली बार मिलेगी हेल्पडेस्क की सुविधा

Published: Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM (IST)

UBSE Uttarakhand Board Result 2026 Link उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क शुरू की है, जिससे छात्र अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान पा सकेंगे।

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 Pass Percentage

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 Pass Percentage

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। UK Board 10th 12th Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड ने इस वर्ष परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पहली बार हेल्पडेस्क की शुरुआत की है।

बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में अक्सर रहने वाले संशय और आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे, उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

शनिवार को सुबह 10 बजे उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. मुकुल सती रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में परिणाम जारी करेंगे।

परीक्षा इस वर्ष 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस बार कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। साथ ही 156 केंद्रों को संवेदनशील और छह को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था।

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर रोल नंबर अंकित कर देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा विद्यालयों के पोर्टल पर भी परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा। हेल्पडेस्क के जरिए छात्रों की शिकायतों का तुरंत निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें- UBSE 10th 12th Result 2026: कल आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, Direct Link से ऐसे चेक करें परिणाम

यह भी पढ़ें- UK Board Result 2026: कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, बदला टाइम