विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UK Board Result 2026: कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, बदला टाइम

Published: Fri, 24 Apr 2026 02:12 PM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल सुबह रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत घोषित करेंगे।

परीक्षार्थी www.ubse.uk.gov.in पर व अपने स्कूल के पोर्टल पर भी देख सकते हैं रिजल्ट।

परीक्षार्थी www.ubse.uk.gov.in पर व अपने स्कूल के पोर्टल पर भी देख सकते हैं रिजल्ट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर।  उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति व माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित करेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

स्कूलों के पोर्टल पर भी अपलोड होगा रिजल्ट 

प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षार्थी अपने स्कूलों में जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

इसी के साथ आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। https://www.jagranjosh.com/results/ubse-uk-uttarakhand-board-result-in-hindi-175621

उत्तराखंड बोर्ड स्कूलों के पोर्टल पर भी रिजल्ट अपलोड करेगा। जिससे परीक्षार्थी स्कूल में भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही दिक्कत, स्कूटनी भरने व सुधार परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर भी शाम को जारी करेगा।

एक घंटा पहले घोषित होगा रिजल्ट

रामनगर: इस साल रिजल्ट एक घंटा पहले घोषित किया जाएगा। पूर्व में बोर्ड रिजल्ट पूर्वाह्न 11 बजे घोषित होता आया है। इस बार शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आगे के कार्यक्रमों की व्यस्तता की वजह प्रातः दस बजे घोषित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UK Board Result: खत्म हुआ इंतजार, कल आएगा रिजल्ट; ubse.uk.gov.in पर जाकर ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: बढ़ी लाखों स्टूडेंट्स की धड़कन, कल सुबह जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट