दिव्यांग की संपत्ति कब्जाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस रखे अपना पक्ष: रुचि भट्ट
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस नेताओं प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत से जुड़े विवादों पर कांग्रेस ...और पढ़ें

HighLights
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
प्रीतम सिंह व हरक सिंह रावत से जुड़े प्रकरणों पर सवाल।
महिला अधिकारों पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी को बताया नैतिक पतन।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस नेताओं प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत से जुड़े हालिया प्रकरणों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों और महिला अपराधों पर भाषण देने वाले कांग्रेस नेता अपने ही नेताओं पर लगे आरोपों के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
यह राजनीति में नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख हरक सिंह रावत से जुड़े मामलों ने पार्टी की नैतिकता पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर वरिष्ठ नेता के परिजनों पर बेटियों को धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप सामने आए हैं, वहीं दूसरी ओर हरक सिंह रावत पर जेनी प्रकरण और पारिवारिक संबंधों को लेकर चर्चाएं फिर सार्वजनिक हुई हैं।
उन्होंने कहा कि एक दिव्यांग की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश के आरोपों में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक जीवन में बड़े पदों पर रहे नेताओं से उच्च नैतिक आचरण की अपेक्षा की जाती है।
ऐसे मामलों पर संबंधित नेताओं को सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन पर महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार आरोप लगाते हैं, लेकिन अपने नेताओं से जुड़े मामलों पर मौन रहते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व को भी जवाब देना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।