विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड भाजपा की जिम्मेदारी मिलते ही एक्शन मोड में राम माधव, 25 को कोर कमेटी की बैठक में करेंगे प्रदेश टीम से मुलाकात

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:57 PM (IST)

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की कोर कमेटी की पहली बैठक 25 सितंबर को देहरादून में होगी। इसमें राज्यसभा और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की कोर कमेटी की पहली बैठक 25 सितंबर को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होगी।

नियुक्ति के दो दिन बाद ही उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी।

पार्टी के लिए यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि नई टीम पहली बार प्रदेश नेतृत्व और कोर कमेटी के प्रमुख नेताओं के साथ एक मंच पर होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राम माधव की नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और रणनीतिक कौशल का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जागरण फिल्म फेस्टिवल देहरादून: 'पुतुल' ने छात्राओं को दिया सिनेमा का नया नजरिया

उन्होंने अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सहप्रभारी बनाए जाने पर भी शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में पार्टी 2027 में लगातार तीसरी विधानसभा जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। 25 सितंबर की बैठक में नई टीम के सामने संगठन, चुनावी तैयारियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तस्वीर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- MBBS फर्जी प्रमाणपत्र मामले में देहरादून के दो लेखपाल निलंबित, संघ ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान