विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागरण फिल्म फेस्टिवल देहरादून: 'पुतुल' ने छात्राओं को दिया सिनेमा का नया नजरिया

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:02 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल के तहत देहरादून में 'पुतुल' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म ने छात्राओं को सिनेमा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और दुनिया को नए नजरिए से समझने का जरिया भी है। इसी उद्देश्य के साथ दैनिक जागरण की ओर से आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) के तहत मंगलवार को ओएनजीसी स्थित बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में फिल्म ‘पुतुल’ की विशेष स्क्रीनिंग की गई।

फिल्म का छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने आनंद लिया और इसके जरिए अच्छे व सार्थक सिनेमा से जुड़ने का अनुभव साझा किया। फिल्म ‘पुतुल’ ने आधुनिक समाज में टूटते परिवार और तलाक के तनाव के बीच बच्चों की मनोदशा को सात साल की बच्चे के नजरिए से बयां किया।

फिल्म में तलाक के बाद परिवार में आने वाले बदलाव और बच्चों पर पड़ने वाले रचनात्मक प्रभाव को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान छात्राओं ने फिल्म की विषयवस्तु और प्रस्तुति को लेकर प्रतिक्रियाएं दीं।

उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से उन्हें सामान्य व्यावसायिक फिल्मों से अलग तरह का सिनेमा देखने और उसे समझने का अवसर मिल रहा है।

फिल्म के साथ-साथ फेस्टिवल में आयोजित होने वाली मास्टर क्लास और कार्यशालाएं भी सिनेमा की बारीकियों को समझने में मदद करती हैं। फेस्टिवल के माध्यम से देश-दुनिया के अच्छे सिनेमा का अनुभव लेने का अवसर मिलता है।

छात्राओं के लिए यह अनुभव उनकी सोच को व्यापक बनाने के साथ ही सिनेमा की अलग-अलग शैलियों को समझने में भी मददगार है। इस मौके पर संस्थान की प्राचार्य नमिता ममगाईं समेत फैकल्टी सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म से यह महसूस किया जा सकता है कि आज भी अच्छा सिनेमा बनाया जा रहा है। ऐसे सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए सभी छात्रों को इससे जुड़ना चाहिए। इससे उन्हें सिनेमा की अलग दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

नमिता ममगाईं, प्राचार्य, बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान

अच्छे और देश-दुनिया के सिनेमा का अनुभव लेने के लिए जागरण फिल्म फेस्टिवल से जरूर जुड़ना चाहिए। इस तरह के आयोजन छात्रों को मनोरंजन के साथ सीखने का भी अवसर प्रदान करते हैं।

पूनम भंडारी, फैकल्टी

फेस्टिवल में फिल्म के साथ मास्टर क्लास और कार्यशालाओं के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे हमें सिनेमा को केवल देखने के बजाय उसके अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर भी मिलता है।

80357300 (1)

दिव्या पंत, बीएससी आइटी द्वितीय वर्ष

अच्छा सिनेमा देखने और कुछ अलग सीखने के लिए जागरण फिल्म फेस्टिवल बेहतर मंच है। यहां आने से नई तरह की फिल्मों को देखने और उनसे कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है।

80357351

निर्जला राय, बीएससी आइटी द्वितीय वर्ष

यह भी पढ़ें- देहरादून से चंपावत को चली उत्तराखंड की धामी सरकार, चार अक्टूबर को बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शानदार आगाज़ देहरादून और मसूरी की महिला टीमों ने दर्ज की जीत वाणी कपूर ने भी बिखेरा जलवा