Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड भाजपा ने किया दावा, वर्चुअल रैली से जुड़े 13 लाख लोग

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jun 2020 09:43 AM (IST)

    उत्तराखंड भाजपा ने दावा किया है कि सोमवार को पार्टी की गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली से करीब 13 लाख लोग जुड़े। इस रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया था।

    उत्तराखंड भाजपा ने किया दावा, वर्चुअल रैली से जुड़े 13 लाख लोग

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड भाजपा ने दावा किया है कि सोमवार को पार्टी की गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली (उत्तराखंड जन संवाद) से करीब 13 लाख लोग जुड़े। इस रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि यह वर्चुअल रैली ऐतिहासिक रूप से सफल रही, मगर जनता द्वारा नकारे जाने से हताश कांग्रेस इसे असफल बताकर अपनी कुंठा प्रकट कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस रैली को लेकर पार्टीजनों के साथ ही लोगों में भारी उत्साह था। कहा कि उत्तराखंड और राज्य से बाहर 13 लाख लोगों का इससे जुड़ना यह तस्दीक करता है। 

    उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों और रैली की सफलता से कांग्रेस परेशान हो गई है। यही वजह है कि हताश और निराश कांग्रेस इस रैली को भी असफल करार दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का कोई नुकसान नहीं है, अपितु कांग्रेस ही हास्य का पात्र बन गई है।

    सरकारों की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाए मीडिया विभाग : भगत

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई मीडिया विभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधियों के दुष्प्रचार का पार्टीजन मजबूती के साथ उत्तर दें।

    यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार में ठप पड़ा जौनसार-बाबर का विकास: प्रीतम सिंह

    उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग व्यवस्थित व सामूहिक रूप से रूपरेखा तय कर अपने काम को आगे बढ़ाए। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि मीडिया विभाग के जो दायित्व हैं, उन्हें हमें पूरी तात्परता से पूरा करना है। प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक का तंत्र सक्रिय रहना जरूरी है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार आदि ने विचार रखे।

    यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के संबोधन को पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया हवाई

    comedy show banner
    comedy show banner