विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सरकार में ठप पड़ा जौनसार-बाबर का विकास: प्रीतम सिंह

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Tue, 16 Jun 2020 12:50 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला। कहा जब से भाजपा की सरकार ...और पढ़ें

भाजपा सरकार में ठप पड़ा जौनसार-बाबर का विकास: प्रीतम सिंह
भाजपा सरकार में ठप पड़ा जौनसार-बाबर का विकास: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। सीमांत क्षेत्र चकराता के भ्रमण पर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला। कहा जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से   जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर का विकास ठप पड़ गया है। 

देवघार क्षेत्र में कांग्रेस की सेंधमारी से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भ्रमण के दौरान प्यूनल सीट से चुनाव जीती भाजपा समर्थित बीडीसी मेंबर रीता शर्मा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। पीसीसी चीफ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधायक ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है।

चकराता विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीमांत बावर व देवघार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का में भ्रमण के दौरान लोगों की समस्याएं जानी। अपनी सियासी जमीन मजबूत करने को वह पिछले कुछ दिनों से जौनसार-बावर क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। क्षेत्र में  उनकी सक्रियता के चलते चकराता ब्लॉक के खारसी सीट से चुनाव जीती भाजपा समर्थित बीडीसी मेंबर शिवानी मल्ल व देवघार के भाटगढ़ी सीट से चुनाव जीते भाजपा समर्थित बीडीसी मेंबर रमेश सिंह कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।  

यहां तीन बीडीसी मेंबर अपना पाला बदल चुके है। चालीस बीडीसी सीटों वाले चकराता ब्लॉक में कांग्रेस के बीडीसी मेंबरों की संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत चमन ङ्क्षसह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल ङ्क्षसह चौहान, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सूरतराम जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजब सिंह राणा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य पंवार, रविदत्त शर्मा, उमानंद शर्मा, एनडी पंवार, बलबीर चौहान, अमित चौहान, भूप सिंह, बालक राम, नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

युकां ने किया नेपाल के खिलाफ प्रदर्शन

युवा कांग्रेस ने नेपाल की ओर से भारत की जमीन को अपने नक्शे में दर्शाने का कड़ा विरोध किया। युकां ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा लहराते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत व युकां के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि नेपाल के लोगों को भारत ने हमेशा परिवार का हिस्सा माना है। गोरखा समाज के लोग जो भारत में निवास करते हैं, उनके कितने परिवार आज भी नेपाल में बसते हैं। नेपाल हमारी सीमा पर गोली चलाए और उत्तराखंड के हिस्से को अपने नक्शे में दिखाए, यह खेद का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार ने इस अति संवेदनशील मसले पर कोई कड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं रक्षामंत्री का ध्यान अपनी पार्टी के पक्ष में वर्चुअल रैली कर प्रचार करना है, यह चिंताजनक है। 

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के संबोधन को पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया हवाई

इस मौके पर युकां के सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय रतूड़ी, जिला उपाध्यक्ष अजय रावत, प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली, महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर, पुष्कर सारस्वत, राहुल प्रताप, आशीष सक्सेना, सूरज गुसाईं आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा ही गैरसैंण को बनाएगी स्थायी राजधानी: गणेश जोशी