विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, गैरसैंण में अनुपूरक बजट और 10 विधेयकों पर लगेगी मुहर

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:30 AM (IST)

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयकों पर मुहर लगेगी। कार्यमंत्रणा समिति की ...और पढ़ें

अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा, विनियोग विधेयक की प्रक्रिया तय। जागरण

अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा, विनियोग विधेयक की प्रक्रिया तय। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को अनुपुूरक बजट समेत 10 विधेयकों पर सदन की मुहर लगेेगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही का एजेंडा तय किया गया। उधर, अगस्त 2025 में हुए सत्र से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से दूरी बनाए कांग्रेस ने इस बैठक से भी किनारा किए रखा।

चर्चा के बाद कराया जाएगा मतदान 

बैठक में तय हुआ कि सदन में प्रस्तुत विधेयकों को विचार एवं पारण के लिए बुधवार को रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुपूरक बजट की अनुदान मांगें प्रस्तुत की जाएंगी। इन पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा।

इसके साथ ही उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 पर विचार करने और पारित करने से संबंधित कार्यवाही भी निर्धारित की गई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद शहजाद और भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- गैरसैंण में कांग्रेस का हल्ला बोल, विधायकों ने अंकिता को न्याय और भ्रष्टाचार पर सरकार को विधानसभा में घेरा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा सत्र में 7844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, धामी सरकार ने विकास के संकल्प के साथ खोली पोटली