विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, खानपुर विधायक उमेश कुमार आज देंगे इस्तीफा

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:23 AM (IST)

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विपक्ष से जनहित और किसानों के मुद्दों पर सहयोग न मिलने से निराश होकर विधानसभा ...और पढ़ें

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार। फाइल फोटो

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सदन से इस्तीफा देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में किसान और जनहित से जुड़े बड़े मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष से सहयोग की उम्मीद की, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी। उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष के आंदोलनों में वह लगातार साथ खड़े रहे, लेकिन जब उनके मुद्दों पर समर्थन की जरूरत पड़ी तो विपक्ष पीछे हट गया।

जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनकर विधानसभा भेजा

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में खानपुर विधायक ने कहा कि खानपुर की जनता ने उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनकर विधानसभा भेजा।

उन्होंने जनहित और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, लेकिन इन मुद्दों पर विपक्ष का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के धरने-प्रदर्शनों से लेकर विधानसभा के वेल में रात बिताने तक वह उनके साथ रहे, मगर पिछले चार वर्षों में ऐसा कोई दिन याद नहीं आता, जब विपक्ष उनके साथ मजबूती से खड़ा हुआ हो।

उमेश कुमार ने कहा कि बड़े मुद्दों पर उन्होंने उम्मीद के साथ विपक्ष की ओर देखा कि शायद अब उनका समर्थन मिलेगा और सदन में उनकी आवाज को मजबूती मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी निराशा के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जनहित के मुद्दों पर उनके साथ दूसरे जनप्रतिनिधि भी आगे आएंगे।

कांग्रेस में जाने की अटकलों से किया इनकार

खानपुर विधायक ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों से इनकार करते हुए कहा कि वह न तो कांग्रेस में जा रहे हैं और न ही भाजपा में उनकी इन दलों में जाने की कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें- उमेश कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर लगाया विराम, इस पार्टी में शामिल होने का किया एलान

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पहुंची अमरोहा कांड की आग, विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाने की मांग