उमेश कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर लगाया विराम, इस पार्टी में शामिल होने का किया एलान
निर्दल विधायक उमेश कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ...और पढ़ें

निर्दल विधायक उमेश कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। निर्दल विधायक उमेश कुमार ने कांग्रेस में सम्मिलित होने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की नाराजगी के पीछे इसी भी एक कारण माना जा रहा है।
हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह गलतफहमी न पालें कि वह पार्टी को ज्वाइन करेंगे। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे किसी भी नेता के जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते, जो उनके घर के बाहर बैठे रहते हों।
निर्दल विधायक उमेश कुमार की कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से भेंट की एक तस्वीर का हवाला देते हुए इंटरनेट मीडिया में यह चर्चा जोर पकड़े हुईं रहीं कि वह कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पार्टी के साथ हालिया खिंचाव के पीछे इसे भी एक कारण के तौर पर गिनाया जा रहा था। हरीश रावत इन दिनों प्रदेश प्रभारी सैलजा एवं राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात के सिलसिले में दिल्ली में हैं।
कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर विराम लगाने के लिए विधायक उमेश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम नेताओं को संबोधित करते हुए इंटरनेट मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट किया।
उसमें उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में किसी भी सूरत में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। वह न तो कांग्रेस और न ही भाजपा में जाएंगे। वह जन निर्माण पार्टी को ज्वाइन करेंगे और इसी पार्टी से अगला चुनाव लड़ेंगे।
