Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022: पीएम मोदी देवभूमि में भरेंगे चुनावी हुंकार, जनसभा सफल बनाने को 20 प्रचार वाहन किए गए रवाना

Uttarakhand Assembly Elections 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को होने वाली जनसभा को लेकर भाजपाई जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। महानगर भाजपा की ओर से पूरे शहर में 20 प्रचार वाहन रवाना किए गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 10:11 PM (IST)
Uttarakhand Election 2022: पीएम मोदी देवभूमि में भरेंगे चुनावी हुंकार, जनसभा सफल बनाने को 20 प्रचार वाहन किए गए रवाना
Uttarakhand Election 2022: पीएम मोदी देवभूमि में भरेंगे चुनावी हुंकार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को होने वाली जनसभा को लेकर भाजपाई जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। महानगर भाजपा की ओर से पूरे शहर में 20 प्रचार वाहन रवाना किए गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

loksabha election banner

परेड ग्राउंड में होने वाली जनसभा के प्रचार को गुरुवार को राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भाजपा महानगर कार्यालय से प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए भाजपा कार्यकत्र्ता व आम नागरिकों में खासा उत्साह है। महानगर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन ई-रिक्शा और एक छोटा हाथी जनसभा की प्रचार सामग्री के साथ भेजे गए हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महानगर आइटी संयोजक अनुराग भाटिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर आदि उपस्थित थे।

रैली निकालकर जनसभा का प्रचार

कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-42 कांवली व वार्ड-39 इंद्रानगर कालोनी में भाजपाइयों ने रैली के रूप में जनसभा का प्रचार किया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत की ओर से क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठककर अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउंड पहुंचकर जनसभा में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर विस्तारक विजेंदर, पार्षद अर्चना पुंडीर, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल उपाध्यक्ष भगवान सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ऊषा रावत, मंडल मंत्री रणजीत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

पीएम के आगमन पर बांटा हलवा

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं ने क्लेमेनटाउन में भाजपा नेता महेश पांडे के कार्यालय में पीएम के उत्तराखंड आगमन पर हलवा बांटा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिन को भी सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मोहन जोशी, मदन ठाकुर, महेश गोयल, श्याम सिंह, कैप्टन एसएस राठौर, दीपा जोशी, बिनीता नेगी, रितिक कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के महामंत्री सारस्वत बोले, पश्चिम बंगाल में खेला होबे तो उत्तराखंड में चलेगा खदेड़ा होबे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.