विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 5000 पॉलीटेक्निक छात्रों की लगी लॉटरी, पढ़ाई के साथ मिलेंगे रोजगार के मौके

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने 488.52 लाख रुपये की लागत से आइआरडीटी में एक एडवांस ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया है। यह केंद्र प्रतिवर्ष 5,000 पॉलीटेक्निक छात्रों को प्रशिक्षण देगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अशोक केडियाल, देहरादून। प्रदेश के 71 सरकारी पालीटेक्निक में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से दक्ष बनाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। इसके तहत इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग (आइआरडीटी) में 488.52 लाख रुपये की लागत से एडवांस ट्रेनिंग सेंटर तैयार किया गया है।

इस केंद्र के माध्यम से प्रतिवर्ष 5000 पालीटेक्निक छात्रों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के पालीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे। प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों को परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ इंडस्ट्री 4.0, इमर्जिंग टेक्नोलाजी और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश के सभी सरकारी पालीटेक्निक के विद्यार्थियों को 30-30 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आटोमेशन, इलेक्ट्रानिक सर्किट, इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्शन, सिमुलेटर और पीएलसी (प्रोग्रामेबल लाजिक कंट्रोलर) जैसी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की गई हैं। यहां विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल आटोमेशन, मशीन कंट्रोल, प्रोडक्शन प्रोसेस और उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा।

शिक्षकों को भी मिलेगी इमर्जिंग टेक्नोलाजी की ट्रेनिंग

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की योजना के अनुसार पालीटेक्निक के प्रवक्ताओं और प्रयोगशाला सहायकों को भी नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे शिक्षक आधुनिक मशीनों, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम और आटोमेशन तकनीक से परिचित होंगे।

आगे चलकर यही शिक्षक ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए अपने संस्थानों के विद्यार्थियों को भी एडवांस ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य पालीटेक्निक विद्यार्थियों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स और सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।

प्रयोगशालाओं में मशीनों और तकनीकी उपकरणों पर काम करने का अनुभव मिलने से विद्यार्थी उद्योगों में कार्य करने के लिए अधिक सक्षम होंगे।

प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इससे उद्योगों को कुशल श्रमशक्ति उपलब्ध होगी और युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे। - देशराज, निदेशक, प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जल्द बढ़ेगा अतिथि शिक्षकों का वेतन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिया आश्वासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।