चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में बड़े फेरबदल की तैयारी, आज बदल सकते हैं कई जिलों के जिलाधिकारी व कप्तान
प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना है, जिसमें सचिव स्तर से लेकर जिलों के जिलाधिकारी और कप्तानों के स्थानांतरण की तैयारी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। शासन में सचिव स्तर से लेकर जिलों में जिलाधिकारियों व कप्तानों के स्थानांतरण की तैयारी है।
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिए हैं कि एक ही स्थान पर पांच वर्ष से अधिक समय से जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाएं। इस कड़ी में सरकार को गुरुवार से पहले स्थानांतरण करने हैं।
अभी प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह और फिर दीपावली के अवकाश के कारण ये स्थानांतरण नहीं हो पाए थे। प्रदेश में 15 नवंबर को आयोग की टीम आ रही है।
ऐसे में अब बुधवार को स्थानांतरण आदेश जारी होने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो कार्मिक व गृह विभाग में स्थानांतरण सूचियां तैयार हो गई है, इन्हें बस जारी करना शेष है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले महिला न्याय पर सियासी घमासान, अंकिता से जेनी प्रकरण तक मचा बवाल
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले जेनी ने फिर खोली जुबान, हरक सिंह रावत पर नए आरोप